नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Drugs Case में दीपिका समेत कई सेलेब्स के नाम आने पर रवीना टंडन बोलीं, ‘सफाई का वक्त आ गया’ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Drugs Case में दीपिका समेत कई सेलेब्स के नाम आने पर रवीना टंडन बोलीं, ‘सफाई का वक्त आ गया’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Drugs Case में दीपिका समेत कई सेलेब्स के नाम आने पर रवीना टंडन बोलीं, ‘सफाई का वक्त आ गया’

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच कर रही है। NCB की जांच में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ड्रग्स मामले में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर के बाद अब दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आ रहा है। इन मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। रवीना ने कहा है कि अब बॉलीवुड में सफाई करने का वक्त आ चुका है।

रवीना ने ट्विटर पर लिखा- ‘अब सफाई का वक्त चुका है। स्वागत है! हमारी आने वाली पीढ़ी की मदद होगी। यहां से शुरू करें, इसके बाद दूसरे क्षेत्रों की तरफ बढ़ें। जड़ से उखाड़ फेंके। दोषी, यूजर्स, डीलर्स, सप्लायर्स को सजा दें। फायदा उठा रहे बड़े लोग निशाने पर हैं, जो दूसरों की तरफ देखते भी नहीं और उनकी जिंदगी खराब कर देते हैं।’

ड्रग्स चैट में नाम आने के बाद NCB ने मंगलवार को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और एक टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले एनसीबी ने सोमवार को सुशांत की टैलंट मैनेजर जया साहा से पूछताछ की थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031