नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *खरसिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, नवपदाधिकारियों ने संभाला दायित्व। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*खरसिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, नवपदाधिकारियों ने संभाला दायित्व।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*खरसिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, नवपदाधिकारियों ने संभाला दायित्व*

खरसिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) खरसिया इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन आज विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खरसिया में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ अपना दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों ने सभी नवपदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा के अनुरूप छात्रहित एवं राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ हुआ।

*✍️आरती वैष्णव*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31