नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नये शिक्षा सत्र में अतिथि व्याख्याताओं को मिलेगा एकमुश्त वेतन का लाभ* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*नये शिक्षा सत्र में अतिथि व्याख्याताओं को मिलेगा एकमुश्त वेतन का लाभ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नये शिक्षा सत्र में अतिथि व्याख्याताओं को मिलेगा एकमुश्त वेतन का लाभ*

 

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी, उच्च शिक्षा मंत्री निवास एवं उच्च शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अतिथि व्याख्याताओं के लिये यूजीसी नियमानुसार एकमुश्त बेसिक मानदेय 57700 ₹ व सवैतनिक अवकाश का प्रावधान नीति में लागू करने और अन्य मांगों पर भी न्याय संगत सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने अतिथि व्याख्याता की वर्षों से चली आ रही कालखंड व्यवस्था को समाप्त करने और एकमुश्त मासिक वेतन एवं अवकाश प्रदान करने नये शिक्षा सत्र 2026-27 के नीति में बदलाव का आश्वासन दिया है। अतः इस आश्वासन से छत्तीसगढ़ के अतिथि व्याख्याताओं ने सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किये है। मुलाकात करने वालों में अध्यक्ष डॉ लव कुमार वर्मा सचिव डॉ कमलेश देशमुख रायपुर संभाग अध्यक्ष रवि शंकर साहू सर बिलासपुर संभाग अध्यक्ष आलोक चतुर्वेदी सर, डॉ महेन्द्र यादव सर, डॉ ज्योति कुशवाहा मैडम, अर्पिता दुबे मैडम, महेन्द्र भारद्वाज सर एवं प्रदेश भर के कोने-कोने से आये हुए अतिथि व्याख्याता साथीगण 6 जुलाई दिन सोमवार को भारी बारिश के बावजूद बहुत अधिक संख्या में रायपुर पहुँचे हुए थे, यह प्रदेशभर में कार्य कर रहे अतिथि व्याख्याताओं के लिए बहुत अधिक खुशी की खबर है कि राज्य सरकार एवं अधिकारीगण इनके बातों और समस्याओं को सुने है, फिर बहुत ही जल्द नये शिक्षा सत्र में नीति में संशोधन करते हुए कुछ ही दिनों में संशोधन के साथ अतिथि व्याख्याताओं को कॉलेजों में Joining दिया जायेगा, ज्ञात हो कि कालखण्ड व्यवस्था का बहुत समय से अतिथि व्याख्याता संघ विरोध कर रहा था, जिसमें लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत अतिथि व्याख्याताओं के हित में *साय सरकार* एक बड़ा और ठोस निर्णय लेने जा रही है, मंत्रालय से आ रही खबरें यह साफ संकेत दे रही है कि महाविद्यालयीन अतिथि व्याख्याताओं के अच्छे दिन अब बेहद करीब है।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031