नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🌾 किसानों की परेशानी के बीच आगे आए किसान नेता लल्लू सिंह, सैकड़ों किसानों को तत्काल मिली खाद – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🌾 किसानों की परेशानी के बीच आगे आए किसान नेता लल्लू सिंह, सैकड़ों किसानों को तत्काल मिली खाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🌾 किसानों की परेशानी के बीच आगे आए किसान नेता लल्लू सिंह, सैकड़ों किसानों को तत्काल मिली खाद
NH-49 स्थित केशला सोसाइटी में खाद के लिए एक सप्ताह से परेशान थे किसान, नोडल अधिकारी से मुलाकात कर कराया समाधान
केशला। NH-49 स्थित केशला सोसाइटी में पिछले करीब एक सप्ताह से किसान खाद की उपलब्धता को लेकर भारी परेशानी का सामना कर रहे थे। खाद की अनुपलब्धता के साथ-साथ किसानों को अधिकारियों का हवाला देकर परेशान किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं।
किसानों की समस्या की जानकारी जैसे ही किसान साथी लल्लू सिंह को मिली, वे तत्काल किसानों के बीच पहुंचे और मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों ने बताया कि खाद के लिए उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें उच्चाधिकारियों का हवाला देकर वापस कर दिया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए लल्लू सिंह ने रायगढ़ में नोडल अधिकारी सिंह जी से मुलाकात कर किसानों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी।


इसके बाद अधिकारियों के स्तर पर पहल हुई और लगभग सैकड़ों किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराया गया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।
किसानों ने जताया आभार
खाद मिलने के बाद किसानों ने लल्लू सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या को सुनकर मौके पर पहुंचना और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से बात रखना किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।
किसानों का कहना है कि कृषि कार्य के महत्वपूर्ण समय में खाद की उपलब्धता बेहद जरूरी है। ऐसे समय में किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए, ताकि उन्हें खाद के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।
किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने और तत्काल समाधान कराने की पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930