नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिव्यांग बच्चियों के साथ हुई घटना में जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही करे सरकार अन्यथा अंजाम के लिए तैयार रहे।* *;- सांसद गोमती साय…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

दिव्यांग बच्चियों के साथ हुई घटना में जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही करे सरकार अन्यथा अंजाम के लिए तैयार रहे।* *;- सांसद गोमती साय….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दिव्यांग बच्चियों के साथ हुई घटना में जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही करे सरकार अन्यथा अंजाम के लिए तैयार रहे।*
*;- सांसद गोमती साय*

जशपुर। दिव्यांग केंद्र में बच्चियों के साथ घटित हुई छेड़छाड़ एवं रेप कांड पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जशपुर में खनिज न्यास योजना से संचालित सरकारी संस्थान में दिव्यांग असहाय बच्चियों के साथ छेड़छाड़ एवं रेप जैसा घृणित दुर्घटना घटित हो जाती है। इस प्रकार की घटना सरकारी संस्थान में एक दिन में अचानक नही हो सकती। जब तक बड़े अधिकारियों का सह नही मिलता तब तक छोटे कर्मचारी अपनी हद पार नही करते। इस घटना में शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की कर्तव्यहीनता एवं लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है। जशपुर के इस घटना के जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध सरकार तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करें। अन्यथा अपने अंजाम के लिए तैयार रहें।
श्रीमती साय ने कहा कि आरोपी जेल में है, अधीक्षक सस्पेंड हो गए ,कार्रवाई चल रही है यह विषय ही नहीं है। विषय यह है कि ऐसी घटना घटित ही नही होनी चाहिए। जब जिले के सबसे संवेदनशील शासकीय संस्थान में दिव्यांग बेटियां सुरक्षित नही है तो सरकार की व्यवस्था कैसी है इसे समझा जा सकता है ।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बालिका छात्रावासों में पुरूष कर्मचारियों की नियुक्ति न हो। व बालिका छात्रावासों की सतत निगरानी होनी चाहिए। साथ ही सभी छात्रावासी में सीसीटीवी टीवी लगाना चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728