नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार करने रायपुर पुलिस लखनऊ रवाना…सूत्र – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार करने रायपुर पुलिस लखनऊ रवाना…सूत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार करने रायपुर पुलिस लखनऊ रवाना…

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को लेने रायपुर पुलिस लखनऊ रवाना हो गई है। पुरानी बस्ती CSP ने बताया कि टीम अभी लखनऊ गई है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा कथित तौर पर एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ की शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात 75 वर्षीय नंद कुमार बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की । अधिकारी ने बताया कि नंद कुमार बघेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास और भाषा के आधार पर वैमनस्य पैदा करना) और धारा-505(1)(बी) – के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में संगठन ने आरोप लगाया है कि हाल में मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कथित तौर पर लोगों से ब्राह्मणों को गांव में घुसने नहीं देने का भी आह्वान किया। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि नंद कुमार बघेल पर भगवान राम के बारे में भी कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संगठन ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री के पिता की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728