नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी खबर: रद्द हो सकते हैं टोक्‍यो ओलिंपिक, आयोजन को लेकर सामने आया चौंकाने वाला बयान – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बड़ी खबर: रद्द हो सकते हैं टोक्‍यो ओलिंपिक, आयोजन को लेकर सामने आया चौंकाने वाला बयान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बड़ी खबर: रद्द हो सकते हैं टोक्‍यो ओलिंपिक, आयोजन को लेकर सामने आया चौंकाने वाला बयान

पिछले साल स्थगित होने के बाद इस साल टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजित किए जाने हैं

बड़ी खबर: रद्द हो सकते हैं टोक्‍यो ओलिंपिक, आयोजन को लेकर सामने आया चौंकाने वाला बयान
टोक्यो में इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ओलिंपिक खेलों का आयोजन होना है.

एक साल के लिए स्थगित होने के बाद अब ओलिंपिक खेलों (Olympic Games) पर रद्द होने के खतरा मंडरा रहा है. कई सर्वे पहले ही बता चुके हैं कि जापान की जनता ओलिंपिक होने के खिलाफ है वहीं अब जापान की सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमेक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के महासचिव तोशिहिरो निकाई (Toshihiro Nikai) ने भी इस ओर इशारा कर दिया है.

ओलिंपिक का आयोजन साल 2020 में किया जाना था. हालांकि उस समय कोरोना के कारण इसके एक साल स्थगित करके इस साल जुलाई में आयोजित करने का फैसला किया गया था. हालांकि अब दुनिया भर में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है जिससे स्थिति पहले भी ज्यादा गंभीर हो गई है.

रद्द हो सकता है टोक्यो ओलिंपिक

निकाई ने गुरुवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस से स्थिति और बिगड़ती है तो इस साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक को रद्द करना भी एक विकल्प हो सकता है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के बाद पार्टी में नंबर-2 के नेता निकाई ने एक टीवी में बताया कि अगर कोरोना वायरस से स्थिति और बिगड़ती है तो खेलों को रद्द करना एक विकल्प हो सकता है.

उनका बयान ऐसे समय सामने आया है जब बुधवार को ही ओलिंपिक शुरू होने में 100 दिन शेष रह गए थे. टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन पिछले साल होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे 2021 तक स्थगित किया गया था. जापान सरकार के कोविड-19 सबसमिति की प्रमुख शिगेरु ओमी ने एक दिन पहले संसदीय सत्र को बताया कि महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728