महाराष्ट्र में सामने आया खौफनाक मामला, रेप का विरोध करने पर महिला को दी ऐसी सजा
![](https://pardafash.in/honodig/uploads/2022/12/screen2.jpg)
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रेप
महाराष्ट्र में सामने आया खौफनाक मामला, रेप का विरोध करने पर महिला को दी ऐसी सजा
महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश कर रहे आदमी ने महिला की आंखों की रोशनी भी छीन ली.
![महाराष्ट्र में सामने आया खौफनाक मामला, रेप का विरोध करने पर महिला को दी ऐसी सजा महाराष्ट्र में सामने आया खौफनाक मामला, रेप का विरोध करने पर महिला को दी ऐसी सजा](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2020/11/05/681846-crime.jpg)
मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश (Attempt to Rape) कर रहे आदमी ने महिला की आंखों की रोशनी भी छीन ली. मामला शिरूर तहसील के न्हावरे गांव का है. यहां खेत में काम करने वाली 37 वर्षीय महिला शौच के लिए अलसुबह खेत में गई थी. तभी वहां 40 साल के अज्ञात शख्स ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की.
छीन ली आंख की रोशनी
इस दौरान महिला ने विरोध किया और झड़प में आदमी ने महिला की एक आंख पर इस कदर हमला किया कि उसकी आंख की रोशनी ही चली गई. महिला की दूसरी आंख में भी चोट लगी है. महिला को पुणे के ससून हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने बताया, ‘शिरूर तहसील के न्हावरे गांव में एक महिला शौच के लिए गई थी. उस दौरान उस पर अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया. महिला की आंख बुरी तरह चोटिल हुई है और उसे ससून हास्पिटल में भर्ती किया गया है. हमने मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं कि ये हमला किसने किया और क्यों किया.’
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space