नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिवाली से पहले धमाका करने जा रही ये गाड़ियां, कीमत भी नहीं ज्यादा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

दिवाली से पहले धमाका करने जा रही ये गाड़ियां, कीमत भी नहीं ज्यादा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिवाली से पहले धमाका करने जा रही ये गाड़ियां, कीमत भी नहीं ज्यादा

News

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण काल में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ा है, जिसके चलते कंपनियों का आर्थिक बजट भी गड्ढे में चला गया है। कंपनियां सुस्त आर्थिक स्थिति में ऊर्जा देने के लिए गाड़ियों पर नए-नए ऑफर्स दे रही हैं। भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है, जिसे लेकर वाहन निर्माता कंपनी नई-नई गाड़ियों की लॉन्चिंग कर रही हैं। वहीं कई मॉडल दिवाली तक भारत में लॉन्च होने वाले हैं। भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में बजट कारों की सेल काफी ज्यादा है। यहां हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो जल्द ही भारत में लॉन्च होंगी और जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।

– टाटा एचबीएक्स

इस कार के जरिए टाटा माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में कदम रखेगी। कार को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। इस छोटी एसयूवी में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार की कीमत 5 लाख रुपये से 7 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

– रेनॉल्ट HBC Kiger

रेनॉ इस कार के जरिए भारतीय बाजार में पहली बार सब 4 मीटर एसयूवी लॉन्च करेगा। इस कार में 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। कार की कीमत 6.5 लाख रुपये से 9 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

– नई ह्यूंदै i20

कंपनी ने इस कार के लिए भारत में बुकिंग्स ओपन कर दी हैं। कंपनी 5 नवंबर को यह कार भारत में लॉन्च करने वाली है। बात करें इस कार की कीमत की तो शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 11 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728