नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Bihar Election: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे मिला टिकट – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Bihar Election: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे मिला टिकट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Bihar Election: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly) के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं. RJD ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

Bihar Election: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे मिला टिकट

पटना: एक तरफ NDA में अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं दूसरी तरफ RJD ने सीट बंटवारा करके अपनी पहली सूची भी जारी कर दी है. राजद और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर जमकर तकरार हुई लेकिन अंत में दोनों दलों में परस्पर सहमति बन गयी. राष्ट्रीय जनता दल की पहली सूची में सबसे बड़ा नाम प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे का है.

प्रमुख सीटों पर ये लोग होंगे प्रत्याशी

आपको बता दें कि कुछ प्रमुख सीटों पर ही नामों की घोषणा हुई है. इनमें नोखा से अनिता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ से आरजेडी (RJD)  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को टिकट दिया गया है.

महागठबंधन में RJD को मिलीं 144 सीटें

आपको बता दें कि महागठबंधन में राजद के हिस्से में 144 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिली. भाकपा (माले) के हिस्से में 19 सीटें आई हैं, जबकि माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें दी गई हैं.

गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि आरजेडी के कोटे में से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी, जिसके विरोध में वीआईपी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था. तेजस्वी यादव के ऐलान के बाद ही वीआईपी नेता मुकेश सहनी हंगामा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए थे.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031