नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पढ़ाई तुंहर पारा” और “कोरोना जागरुकता” संदर्भ में कापू क्षेत्र के शिक्षकों ने निकाली विशाल एवं ऐतिहासिक रैली – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पढ़ाई तुंहर पारा” और “कोरोना जागरुकता” संदर्भ में कापू क्षेत्र के शिक्षकों ने निकाली विशाल एवं ऐतिहासिक रैली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

“पढ़ाई तुंहर पारा” और “कोरोना जागरुकता” संदर्भ में कापू क्षेत्र के शिक्षकों ने निकाली विशाल एवं ऐतिहासिक रैली

*असलम खान ब्यूरो हेड धरमजयगढ़/ कापू*:- कोरोना महामारी के इस भयावह एवं प्रतिकूल परिस्थिति में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत अंतिम छोर पर बसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मैनपाट के तराई में स्थित संकुल कापू के जिम्मेदार एवं कर्तव्य निष्ठ शिक्षकों ने आत्म प्रेरित होकर पढ़ाई तुंहर द्वार व कोरोना जागरूकता के सन्दर्भ में विशाल ऐतिहासिक रैली निकाली.

संकुल प्रभारी गौरी शंकर पांडे के सफल नेतृत्व,एवं संचालनकर्ता लक्ष्मण महेश्वरी समन्वयक प्रेम सिंह ठाकुर, नोडल जयप्रकाश राठिया, कर्मठ शिक्षक फिरत राम सांडे, राकेश पैंकरा के प्रतिनिधित्व में पीड़ित एवं जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो साथ ही कोरोना से बचाव के महत्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर तकरीबन 45 किलोमीटर की दूरी 15 से अधिक ग्रामों में मोटरसाइकिल रैली निकालकर एक अनूठा एवं ऐतिहासिक कार्य को अंजाम दिया।

जहां स्कूली बच्चों के प्रातः इम्तिहान समापन के पश्चात कापू के आसपास स्थित विविध 15 की संख्या से भी अधिक ग्राम तक पहुंचकर शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं ऑफलाइन क्लासेस ,पारा क्लासेस में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति एवं कोरोना महामारी से बचाव के उद्देश्यों से एक लंबी रैली निकालकर एक अनूठा मिसाल कायम किया।

बताना लाज़िमी है कि यहाँ शिक्षकों ने गांव-गांव, पारे- टोले, मोहल्ले-मोहल्ले रैली की शक्ल में पहुंचकर संबंधित नारो एवं गानों के माध्यम से पलकों बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रेरित एवं जागरूक किए। जहां संबंधित स्कूलों के अलावा अन्य संकूल जैसे बैरागी, सोनपुर आदि के बच्चों,पलकों, जनप्रतिनिधियों को ऑफलाइन पारा मोहल्ला क्लास के लिए प्रेरित एवं आग्रह किया गया।

आपको बता दें यह रैली संकुल कापू से निकलकर गौढी खुर्द मेडरीढाप, माझा पारा,हाई स्कूल कापू, बन्धनपुर, सोनपुर, मौहार पारा,रतनपुर, समानिया, बाँझी आमा ,परसा गोसाई पोड़ी, टाटानगर धनपुरी, पत्थलगांव खुर्द से होते हुए कापू तक विविध नारे एवं शिक्षा के अलख जगाने वाले गानों से गली-गली रैली के गुजरने से गुंजायमान हो उठा था.जहाँ विविध पालकों, संबंधित बच्चों, जनप्रतिनिधियों से मिलकर साक्षात्कार लिया गया जगह-जगह, पर गांव में छोटी सभाओं का आयोजन करते ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से जागरूकता फैलाने वाली क्रन्तिकारी विचार प्रस्तुत की गई जो कि अत्यंत कारगर एवं प्रभावी रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधि शिक्षकों द्वारा आभार प्रदर्शन एवं संक्षिप्त उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम समापन की औपचारिक घोषणा संध्या 7.00 बजे कड़ाके की ठंड में रोमानुस टोप्पो सर के द्वारा की गई।पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों का उत्साह,कार्य के प्रति समर्पण,अभूतपूर्व कर्तव्यनिष्ठता निश्चय ही काबिले तारीफ रहा।कापू क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा आयोजित इस जन जागरूकता ,बाल शिक्षा जाग्रति कार्यक्रम की पूरे क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930