नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महिला सब इंजीनियर की आवाज बुलंद कर भाजपा महिलामोर्चा ने लगाई राज्यपाल को गुहार* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*महिला सब इंजीनियर की आवाज बुलंद कर भाजपा महिलामोर्चा ने लगाई राज्यपाल को गुहार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महिला सब इंजीनियर की आवाज बुलंद कर भाजपा महिलामोर्चा ने लगाई राज्यपाल को गुहार।

रायगढ़

विगत एक वर्ष पूर्व से वर्षो बरमकेला जनपद में पदस्थ शासकीय उपअभियंता कर्मचारी सोनल जैन को नौकरी से निलंबित किया गया है। उसी घटना पर भाजपा महिलामोर्चा नेत्रियों द्वारा आज रायगढ़ जिले में कलेक्टर महोदय के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल को आवेदन दिया गया।

भाजपा नेत्री शोभा शर्मा द्वारा बताया गया कि, सोनल जैन को विधायक प्रतिनिधि के विरुद्ध छेद छाड़ की शिकायत करने के बाद लगातार परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। सोनल जैन का एक 8 वर्ष का पुत्र है जिसे लेकर सोनल जैन अकेले रहती है। उनके बेटे की जिम्मेदारी उनके ही ऊपर है,ऐसे में उन्हें झूठे प्रकरणों में फसा कर उन्हें पिछले 1 वर्ष से अधिक समय तक निलम्बित रखा गया है। जिससे उन्हें जीवन यापन करने में कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है वही जहां कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार नही दे रही है। दूसरी ओर उनके विधायको के प्रतिनिधि महिलाओं पर अत्याचार कर रहे है आज एक अकेली महिला नौकरी व वेतन से निलंबित होकर कई तहर की कठनाईयो का सामना कर रही है जो कि बहुत ही अमानवीय व्यवहार है क्या इसी तरह कांग्रेस की सरकार महिलाओं पे अपने लोगो द्वारा हो रहे झुल्मो को चुपचाप देखती रहेगी?
यदि नही तो सोनल जैन को परेशान करना बंद किया जाए क्योंकि वो कोई अपराधी नही है एक महिला को अकेली समझ कर उसके साथ काँग्रेस की सरकार व उनके प्रतिनिधि मनमानी नही कर सकते।


भाजपा महिलामोर्चा महिलाओं के अधिकारो का हनन होते हुआ देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरह चुपचाप नही बैठेगी और यदि ऐसा नही होगा तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सड़क की लड़ाई लडने को बाध्य होगी और यदि ऐसा हुआ तो उसकी जिम्मेदार जिला प्रसाशन होगा।
इस दौरान उनके साथ भाजपा महिला नेत्री सविता उपाध्याय, मेहरूनिशा, लक्ष्मी विश्वास, बिना चौहथा, पंकजलता यादव, राजश्री अग्रवाल व अन्य नेत्रियां उपस्थित थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728