बोतल्दा अटल रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बोतल्दा अटल रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

रायगढ़ SSP ने प्रेसवार्ता में किया सनसनीखेज मामले का खुलासा, लूट की रकम बरामद; मोबाइल फोन में मिले संदिग्ध वीडियो की जांच जारी
रायगढ़/खरसिया। बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में हुए सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है।
मामले का खुलासा रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से युवती से लूटे गए रुपये भी बरामद किए हैं।
प्रकरण में मोबाइल फोन की जांच के दौरान संदिग्ध वीडियो सामने आने की जानकारी भी मिली है। पुलिस द्वारा मोबाइल में मौजूद वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और संभावित अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चित इस गंभीर मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगे की जांच और डिजिटल साक्ष्यों से सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं।
📕 पर्दाफाश न्यूज 📕 अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





