केलो विहार में किराये के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, कथित संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
📕 पर्दाफाश न्यूज | रायगढ़, छत्तीसगढ़ 📕
🚨 केलो विहार में किराये के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, कथित संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर पुलिस की दबिश, ग्राहक बनकर पहुंचे पाइंटर के संकेत पर हुई कार्रवाई
रायगढ़। जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में कथित देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय गोविंद साहू को गिरफ्तार किया है। मौके से एक युवती भी मिली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





