नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ⭕सन्तोष कबाड़ी को सरकंडा बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार⭕अवैध रूप से कबाड़ परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी.. पिकअप वाहन में 18 क्वींटल कबाड़ कीमती 60000 रूपये जप्त किया गया* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

⭕सन्तोष कबाड़ी को सरकंडा बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार⭕अवैध रूप से कबाड़ परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी.. पिकअप वाहन में 18 क्वींटल कबाड़ कीमती 60000 रूपये जप्त किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*⭕सन्तोष कबाड़ी को सरकंडा बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*⭕अवैध रूप से कबाड़ परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी.. पिकअप वाहन में 18 क्वींटल कबाड़ कीमती 60000 रूपये जप्त किया गया..*

*⭕कबाड़ सम्बन्धी खबर प्रकाशन पर पत्रकारोँ को नोटिस भेज धमकाने का किया था प्रयास-GST बिल के माध्यम से खरीदी बिक्री एवँ खुद को आयकर अदा करने वाला कबाड़ ट्रेडर्स होने किया था दावा*

कहतें है कि आखिर बकरे की अम्मा कबतक खैर मनाएगी,पहले तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी करने वाले बिलासपुर के नामचीन कबाड़ी संतोष रज्जक पर सरकंडा पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए लगभग 60 हजार रु मूल्य के अवैध कबाड़ एवँ वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।

सूत्रों की माने तो सरकंडा थाना एवँ सिविल लाइन थाना के कुछ स्टॉफ के साथ मिलकर सन्तोष रज्जक लंबे समय से कबाड़ का अवैध कारोबार कर रहा था। कहते हैं कि जब सैंया भये कोतवाल तो भी डर काहे का यही गुमान सन्तोष रज्जक को भी हो चला था।
लेकिन बिलासपुर पुलिस कप्तान के रूप में जब से एसएसपी दीपक झा ने कमान सम्हाली है तब से 2 नम्बरी कारोबार करने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। लगातार बिलासपुर जिले में नव पदस्थ पुलिस कप्तान द्वारा जुआ,शराब,सट्टा, कबाड़,नशीली दवाओं की अवैध बिक्री,सहित कोयला तस्करी करने एवँ हुक्का-बार संचालको के विरुद्ध अभियान चला रखा है। जिससे लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

नाम आरोपी – संतोष रजक पिता स्व. ईतवारी रजक उम्र 37 वर्ष निवासी पठान पारा चांटीडीह सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा पूर्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मिटींग लेकर जिले में अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश जारी किये हैं इसी तारतम्य में सरकंडा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार/कबाड़ व्यवसाय करने वाले लोगों के संबंध में लगातार पतासाजी किया जा रहा है, इसी दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि संतोष रजक नामक कबाड़ ब्यवसायी जो चांटीडीह में कबाड़ दुकान करता है आज अपने दुकान खोल कर वाहन में लोहा टीना का कबाड़ भर कर बाहर भेजने के फिराक
में है सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी गुप्ता द्वारा टीम बनाकर चांटीडीह स्थित कबाड़ी दुकान पर रेड किया गया जहां आरोपी द्वारा मारूती कैरी वाहन क्रमांक सी.जी. 10 ए.डब्ल्यू. 8508 में कबाड़ जिसमें लोहे का छड़, सेंटींग प्लेट , लोहा टीना कबाड़ सामान भरा मिला जिसे आरोपी परिवहन करने के फिराक में था।

आरोपी के कबाड़ सामान कब्जे में रखने संबंधी नोटिस
देने पर आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना बताया गया, वाहन में 18 क्वींटल कीमती करीब 60000 रूपये का कबाड़ सामान भरा होना पाया गया, जिसे चोरी की मशरूका होने की संदेह पर धारा 41(14) जा.फौ./379 भादवि के तहत जप्त किया गया आरोपी संतोष रजक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930