नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज, छाल मंडल की बैठक में बनी रणनीति *भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का होगा आगमन, 15 नवम्बर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कसी कमर.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज, छाल मंडल की बैठक में बनी रणनीति *भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का होगा आगमन, 15 नवम्बर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कसी कमर..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज, छाल मंडल की बैठक में बनी रणनीति

*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का होगा आगमन, 15 नवम्बर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कसी कमर*

धरमजयगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा छाल मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस विशेष आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बैठक में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे। वहीं रायगढ़ जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान, श्री नरेश पंडा, श्री डोलनारायण पटेल, श्री नवल राठिया, श्रीमती रजनी राठिया सहित छाल मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए यह स्पष्ट है कि धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए भाजपा संगठन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30