महिला पत्रकार पर घर में घुसकर हमला मामले में गायत्री केशरवानी की मुश्किलें बढ़ीं!…
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महिला पत्रकार पर घर में घुसकर हमला मामले में गायत्री केशरवानी की मुश्किलें बढ़ीं!


छह दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं होने पर खरसिया प्रेस क्लब ने खोला मोर्चा, SP के नाम SDOP को सौंपा ज्ञापन
खरसिया/छत्तीसगढ़। महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट एवं बलवा किए जाने के मामले में अब खरसिया प्रेस क्लब ने मोर्चा खोल दिया है। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी FIR दर्ज नहीं होने से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। प्रेस क्लब खरसिया के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक के नाम SDOP खरसिया को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी एवं पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर आपत्ति जताते हुए छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री केशरवानी अपनी बेटी एवं अन्य 5-6 लोगों के साथ कथित रूप से रात्रि में महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान घर में घुसकर मारपीट एवं बलवा की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर 112 की टीम एवं पुलिस के तत्काल पहुंचने से स्थिति को संभाला गया और बड़ी अनहोनी टल गई।
पीड़िता पूजा जायसवाल ने संबंधित लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन छह दिन गुजर जाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
मामले को लेकर पीड़िता ने अपनी सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने संभावित एसिड अटैक की आशंका भी व्यक्त की है। वहीं, आरोप है कि संबंधित पक्ष के लोगों एवं उनके परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर फिल्मी अंदाज में धमकी भरी पोस्ट साझा की जा रही हैं। इससे पीड़ित परिवार भय और मानसिक सदमे के दौर से गुजर रहा है।
प्रेस क्लब ने उठाई पत्रकार सुरक्षा की आवाज
महिला पत्रकार के समर्थन में खरसिया प्रेस क्लब के पत्रकारों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक के नाम SDOP खरसिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल FIR दर्ज करने, पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
अब देखना होगा कि महिला पत्रकार की शिकायत और प्रेस क्लब के ज्ञापन के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है।
📕 पर्दाफाश न्यूज | EXPOSE 📕 अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





