नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कपिल शर्मा शो से बैन हो रही हैं भारती सिंह? कीकू शारदा ने बताया शूट पर क्या हुआ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कपिल शर्मा शो से बैन हो रही हैं भारती सिंह? कीकू शारदा ने बताया शूट पर क्या हुआ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कपिल शर्मा शो से बैन हो रही हैं भारती सिंह? कीकू शारदा ने बताया शूट पर क्या हुआ

News

 

नई दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह सुर्खियों में हैं। ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद खबर आई है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ से भारती सिंह को आउट किया जा रहा है। हालांकि शो के प्रमुख हिस्सा एक्टर कीकू शारदा से बात की गई तो उन्होंने इसकी सच्चाई बताई है।

कीकू शारदा का कहना है कि हमने कल शूट किया है। भारती शूट के दौरान वहां मौजूद नहीं थी, लेकिन यह हमारे लिए काफी सामान्य बात है। वह हर एपिसोड के लिए शूट नहीं करतीं। मैंने तो नहीं सुना कि भारती शो को अलविदा कह रही हैं। बस वह कल शूट पर मौजूद नहीं थी, इसके अलावा कोई और बात नहीं है।

वहीं भारती को शो से बाहर निकाल देने वाली बात पर कीकू ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक्टर के मुताबिक उन्होंने मेकर्स की तरफ से ऐसा कुछ नहीं सुना है।

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स ने डिसाइड कर लिया है कि भारती को शो से बाहर निकाला जाएग। कपिल शर्मा शो एक फैमिली शो है। उन्हें दर्शकों की हंसी चाहिए, बिना किसी कॉन्ट्रवर्सी के।

उल्लेखनीय है कि एनसीबी ने बॉलीवुड जगत में ड्रग्स के सेवन की जांच के सिलसिले में भारती सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और इस दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। भारती और हर्ष ने गांजे का सेवन करना भी स्वीकार किया था। बाद में भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत मिल गई।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930