नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समय से भुगताएं काम, अगले महीने 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

समय से भुगताएं काम, अगले महीने 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समय से भुगताएं काम, अगले महीने 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देख

News

नई दिल्लीः भारत में अब अगले महीने त्योहारों की शुरुआत होने वाली है, जिसे लेकर बैंकों का अवकाश रहेगा। त्योहार के समय बैंक में पैसे निकालने का काम बहुत होता है, तो इसलिए जान लें कि किस दिन बैंक खुलेंगे और कब बंद रहेंगे। हालांकि इस बार अक्टूबर के महीने में बैंक केवल आधे महीने ही खुलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार गजटेज, स्थानीय और दूसरा-चौथा शनिवार व रविवार मिलाकर के बैंकों में करीब 15 दिन छुट्टियां रहेंगी।

हालांकि लोगों की सुविधा के लिए एटीएम में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था रहेगी और ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग भी चलती रहेगी, जिससे लोगों को काफी कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छुट्टियों की शुरुआत इस बार 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती से होगी जो शुक्रवार को पड़ेगा।

 

– देशभर में कब बंद रहेगा बैंक का कामकाज

02 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी।

04 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश।

08 अक्टूबर गुरुवार चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी।

10 अक्टूबर शनिवार दूसरा शनिवार अवकाश।

11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश।

17 अक्टूबर शनिवार कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही स्थानीय छुट्टी।

18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश।

23 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी।

24 अक्टूबर शनिवार महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी।

25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश।

26 अक्टूबर सोमवार दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस गजटेड छुट्टी।

29 अक्टूबर गुरुवार मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद) स्थानीय छुट्टी।

30 अक्टूबर शुक्रवार बारावफात (ईद-ए-मिलाद) गजटेड छुट्टी।

31 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा स्थानीय छुट्टी।

हालांकि, यह साफ कर दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं. जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930