नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 29 सितंबर तक जेल में ही रहेंगी एक्ट्रेस – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 29 सितंबर तक जेल में ही रहेंगी एक्ट्रेस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 29 सितंबर तक जेल में ही रहेंगी एक्ट्रेस

News

 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग एंगल के मामले में हवालात की हवा खा रही रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम होने का नहीं ले रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद NCB ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से ही रिया मुंबई के भायखला जेल में बंद हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। रिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 29 सितंबर तक टाल दी गई है।

इससे पहले रिया चक्रवर्ती को सेशन कोर्ट से बड़ा झटका लग चुका है। सेशन कोर्ट रिया चक्रवर्ती की ज्यूडिशियल कस्टडी 6 अक्टूबर तक बढ़ा चुका है। मंगलवार को एक्ट्रेस की कस्टडी खत्म होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेशन कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

वहीं रिया चक्रवर्ती ने खुद को इस मामले में बेकसुर बताते हुए NCB पर ही आरोप मढ़ दिए हैं। रिया ने कहा कि वह ‘विच हंट’ (संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश अभियान) का शिकार हुई हैं। उच्च न्यायालय में मंगलवार दायर जमानत याचिका में चक्रवर्ती ने कहा है कि वह सिर्फ 28 साल की हैं और एनसीबी के जांच के अलावा, वह साथ ही साथ पुलिस और केंद्रीय एजेसियों की तीन जांच और ‘ समानांतर मीडिया ट्रायल’ का सामना कर रही हैं।

इसके अलावा बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई टलने के बाद अब रिया चक्रवर्ती को 29 सितंबर तक जेल में ही रहना पड़ेगा। साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ सुशांत के फैंस को भी बेसब्री से रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031