नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Chhattisgarh: कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Chhattisgarh: कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Chhattisgarh: कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

TS Singh Deo: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले कांग्रेस ने ये अहम फैसला किया है. टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और फिलहाल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं.
Chhattisgarh: कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

(भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव) ( Image Source : @bhupeshbaghel )

Chhattisgarh Elections 2023:

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सीनियर नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम नियुक्त किया है. नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है. राज्य में सीएम बघेल को ‘काका’ तो टीएस सिंह देव को ‘बाबा’ बुलाया जाता है. बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की पहुंचे थे. इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है.

‘महाराज साहेब को बधाई’

 

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की जोड़ी ने कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “हैं तैयार हम. महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं.”

 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. वह एक वफादार कांग्रेस नेता और एक सक्षम प्रशासक हैं. डिप्टी सीएम के तौर पर उनकी सेवाओं से राज्य को काफी फायदा होगा. हमें विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता खड़गे जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से दोबारा चुनेगी.”

दरअसल, विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस आलाकमान के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि सीएम की कुर्सी किसको सौंपी जाए. अंत में कुर्सी की कमान भूपेश बघेल को मिली. कहा जाता है कि तब से ही दोनों नेताओं के बीच के रिश्तों में खटास आ गई. हालांकि, कई मौकों पर दोनों नेताओं को साथ भी देखा गया. बीतों दिनों में एक बार फिर रिश्तों में खटास की खबरें आने लगी थीं. लेकिन अब भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव दोनों की एक साथ की तस्वीर कांग्रेस के लिए शुभ संकेत हैं.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31