नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *📕बरसात की रिमझीम फुहारों के बीच पेयजल संकट अन्य अव्यवस्थाओं के साथ स्वामी आत्मनन्द स्कूल आज से हुआ प्रारंभ📕* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*📕बरसात की रिमझीम फुहारों के बीच पेयजल संकट अन्य अव्यवस्थाओं के साथ स्वामी आत्मनन्द स्कूल आज से हुआ प्रारंभ📕*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*📕बरसात की रिमझीम फुहारों के बीच पेयजल संकट के साथ स्वामी आत्मनन्द स्कूल हुआ प्रारंभ📕*
खरसिया वार्ड 06 स्थित आत्मनन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज अव्यवस्थाओं के साथ 26 जून को नया सत्र नए बिल्डिंग में शुरू हुआ । आज नए शिक्षा सत्र में पेयजल की समस्या एवं स्कूल प्रांगण में जल भराव के साथ स्कूल प्रारम्भ हुआ। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जल स्तर कम होने के कारण पीने के पानी की समस्या बरकरार है। स्कूली बच्चों के पीने के लिए डिब्बा से पानी मंगाया जाता है जबकि निस्तार के लिए पानी की व्यवस्था पर आज टैंकर मंगाया गया है कहकर जवाब दिया गया। जबकि उक्त कैम्पस में ही आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय का बोर खुला हुआ बिना केसिंग में ढक्कन लगे हुए दुर्घटना को बुलावा दे रहा है। उक्त दोनों स्कूलों में भी पेयजल की समस्या हैं। स्कूल प्रांगण खेल मैदान से पानी निकासी की समस्या के कारण स्कूल प्रांगण में जल भराव की स्थिति देखने को मिला।


मुख्यमंत्री जतन योजना अंतर्गत स्कूलों के जतन के लिए करोड़ो रुपये की राशि शिक्षा विभाग खरसिया को प्राप्त होने के बाद भी जहां आदर्श प्राथमिक एवँ माध्यमिक विद्यालय जो कि 100 वर्ष पुराना स्कूल है में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए किचन अथवा किचन शेड का आभाव है। वहीं आज स्कूल खुलने के पहले दिन आदर्श प्राथमिक एवँ मिडिल स्कूल के नाम लिखा हुआ दीवाल अथवा बोर्ड तक नजर नही आया जिससे अभिभावकों को यह पता चल सके कि हिंदी माध्यम आदर्श प्राथमिक एवँ मिडिल स्कूल में बच्चों को प्रवेश के लिए आने में आसानी हो सके।
आज स्कूल खुलने के पहले दिन आत्मानंद के प्राचार्य श्री नागवंशी जी स्वयं 30 मिनट विलंब प्रार्थना खत्म हो जाने के बाद पहुंचे। अभिभावक पहले दिन बच्चों को छोड़ने बड़े उत्साह के साथ आये थे।

गगन चुम्भी पानी की टँकी लेकिन स्कूलों में पेयजल के लिए 1 नल कनेक्शन नही । यूं तो 20 वर्ष से अधिक समय से आदर्श स्कूल प्रांगण में पेयजल पानी की टँकी नगरपालिका द्वारा निर्मित है किंतु उक्त स्कूल में 1 नल कनेक्शन तक नही है।

राज्य सरकार के द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा के सम्बंध में खूब दावे किए जा रहे हैं। लेकिन स्थानीय जन प्रतिनिधियों के लापरवाही एवं स्कूल प्रबंधन के लचर व्यवस्था के कारण बुनियादी सुविधाओं को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल जी की योजना स्वामी आत्मनन्द स्कूल आज प्रारम्भ हो गया है।
उम्मीद है बीईओ एवं बीआरसी सहित खरसिया नगरपालिका के सीएमओ एवं नगर सरकार के द्वारा संज्ञान लिया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930