नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , BOLLYWOOD NEWS सुशांत के वकील हुए CBI से ‘निराश’, कहा- ‘AIIMS के डॉक्टर ने मुझे बताया था…’ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

BOLLYWOOD NEWS सुशांत के वकील हुए CBI से ‘निराश’, कहा- ‘AIIMS के डॉक्टर ने मुझे बताया था…’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

BOLLYWOOD NEWS

सुशांत के वकील हुए CBI से ‘निराश’, कहा- ‘AIIMS के डॉक्टर ने मुझे बताया था…’

सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने ट्विटर के जरिए मामले में CBI के ‘देरी’ करने पर ‘निराशा’ जताई है। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि एक्टर की ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच करने के लिए एजेंसी द्वारा बनाई गई AIIMS की टीम के एक डॉक्टर ने उनके आगे दावा किया था कि ‘ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है।’

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “सुशांत मौत मामले को आत्महत्या से हत्या के मामले में बदलने के CBI के फैसले में देरी होने से निराश हो रहा हूं। AIIMS की टीम में शामिल एक डॉक्टर ने मुझे बहुत पहले ही बता दिया था कि मेरे द्वारा भेजी गई तस्वीरें 200% ये बताती हैं कि ये आत्महत्या नहीं थी बल्कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई।”

इस ट्वीट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी प्रतिक्रिया दी है और लिखा है- “हम इतने समय से बहुत धैर्यवान रहे हैं! सच का पता लगाने में कितना समय लगेगा?”

बता दें कि उनसे पहले और भी बहुत लोग ये दावा कर चुके हैं सुशांत की आखिरी तस्वीरें देखकर लग रहा है कि उनकी ‘हत्या’ हुई थी। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, एक्टर शेखर सुमन और सुशांत के कई दोस्तों ने उनके शव पर मौजूद चोट के निशानों पर सवाल उठाए हैं। सुशांत के पूर्व असिसटेंट अंकित आचार्य ने तो ये तक दावा कर दिया कि ‘उनकी मौत उनके पैट डॉग फज की बेल्ट से की गई है।’

इस बीच, CBI जल्द फॉरेंसिक रिपोर्ट पर AIIMS की टीम से चर्चा करेगी जिससे ये स्पष्ट हो जाएगा कि ये आत्महत्या थी या हत्या। AIIMS के प्रोफेसर डॉक्टर सुधर गुप्ता ने पहले स्पष्ट किया था कि रिपोर्ट बिना किसी संदेह के निर्णायक होगी।

ये भी पढ़ेंः सुशांत के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर बोली सपना भावनानी- ‘उन्हें क्या पता था कि…’

सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था और इसी एंगल से केस की जांच कर रही थी। हालांकि, एक्टर के पिता ने 25 जुलाई को बिहार में उनकी गर्लफ़्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ‘उनके बेटे से पैसे एंठने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए केस दर्ज कराया था।’

इस शिकायत की जांच बिहार पुलिस कर रही थी लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने ‘मुंबई पुलिस द्वारा जांच में सहयोग ना मिलने’ का आरोप लगाते हुए मामले में CBI जांच की सिफारिश कर दी। 19 अगस्त से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच CBI कर रही है और उन्होंने रिया और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग एंगल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। NCB ने रिया और उसके भाई शौविक को गिरफ्तार कर लिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930