नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया नगर क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान में गड़बड़ी…कलेक्टर को शिकायत के बावजूद नही हो रहा राशन का वितरण…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया नगर क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान में गड़बड़ी…कलेक्टर को शिकायत के बावजूद नही हो रहा राशन का वितरण….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*📕खरसिया नगर क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान में गड़बड़ी…कलेक्टर को शिकायत के बावजूद नही हो रहा राशन का वितरण*

*🔴खरसिया/रायगढ़🔴* खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष के वार्ड में विगत 2 माह से उचित मूल्य के दुकान संचालक के द्वारा हितग्राहियों को राशन का वितरण नही किया जा रहा है। मामले की शिकायत जन चौपाल में रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को किये जाने एवं खरसिया एसडीएम के द्वारा दुकान संचालक को नोटिस दिए जाने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नही हो रहा है। उल्टे मोहल्ले वाशियों ने बताया कि अगले माह राशन मिल जायेगा कहकर भोलेभाले वार्ड के नागरिकों से टेबलेट में अंगूठा लगवा लिया जा रहा है। इतना ही नही केंद्र सरकार द्वारा हितग्राहियों को निःशुल्क वितरण किये जाने वाले बोनस चांवल का वितरण भी नही किया जा रहा है।
यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नही किया जाता है तो जन आक्रोश भड़कने में देर नही लगेगा। फिलहाल खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष के वार्ड में गरीबों को चांवल नही मिलना चिंता की बात है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930