नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बढ़ते तापमान एवँ प्रदूषण नियंत्रण हेतु नेशनल हाइवे के किनारों पर हो वृक्षारोपण…आरती वैष्णव-सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार ने केंद्र एवँ राज्य सरकार से की मांग* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बढ़ते तापमान एवँ प्रदूषण नियंत्रण हेतु नेशनल हाइवे के किनारों पर हो वृक्षारोपण…आरती वैष्णव-सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार ने केंद्र एवँ राज्य सरकार से की मांग*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*🟥🌱सुखी धरती करे पुकार वृक्ष लगाके करो श्रृंगार🌲🌳🟥

बढ़ते तापमान एवँ प्रदूषण नियंत्रण हेतु नेशनल हाइवे के किनारों पर हो वृक्षारोपण…आरती वैष्णव-सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार ने केंद्र एवँ राज्य सरकार से की मांग*

*🟥बिलासपुर/छत्तीसगढ़🟥* छत्तीसगढ़ में रायगढ़ से बिलासपुर होते हुए रायपुर तक कि दूरी को कम करने एवं यातायात को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे अथार्टी भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से नेशनल हाईवे का निर्माण जरूर हुआ है। जिसके लिए लाखों पेड़ों की बलि भी दी गई है। लेकिन रायगढ़ से लेकर बिलासपुर होते हुए रायपुर तक नेशनल हाईवे के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण नही किया गया है। जहाँ एक तरफ उद्योगों एवँ कोयला खानों के कारण लगातार छत्तीसगढ़ में कृषि का रकबा सहित वृक्षों के अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को भारी क्षति हुई हैं। वहीं उद्योगों को कोयला आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य एवं केंद्र सरकारों के द्वारा रेल्वे लाइनों का विस्तार भी भारी पैमाने पर किया गया है। जिसके लिए भी लाखों पेड़ों की कटाई की गई है। उसी तरह नेशनल हाइवे निर्माण के लिए भी लाखों पेड़ों की बलि ली गई है। जिसका नतीजा है कि आज रायगढ़ से लेकर रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बड़ा हुआ है।  किंतु पर्यावरण को सन्तुलित करने के लिए न ही नेशनल हाईवे अथार्टी भारत सरकार एवं न ही लोक निर्माण विभाग  छत्तीसगढ़ शासन न ही वन एवँ पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ एवँ भारत सरकार जरा सा भी गम्भीर नही है।
नतीजा आज पूरे छत्तीसगढ़ का वातावरण पुरी तरह से गर्म हो गया है। निर्वाचित सांसद-विधायकों एवँ मंत्रियों को भी उक्त व्यापक जनहित के मुद्दे से कोई सरोकार नही है। नतीजा आज छोटे-छोटे लाखों जीव जंतुओं की प्रजाति इस भीषण गर्मी एवँ बिगड़ते जलवायु के कारण आज मृत हो चुके है तो सैकड़ो पक्षियों की प्रजाति विलुप्ति के कगार पर है।
यदि समय रहते इस गम्भीर मुद्दे पर कोई ठोस कार्य नही किया गया तो प्रकृति के असंतुलन को नही रोका जा सकता है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता एवँ पत्रकार पर्यावरण प्रेमी श्रीमती आरती वैष्णव ने आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व राज्य एवं केंद्र सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों को ठोस रणनीति एवँ कार्य योजना बनाने की अपील की है।
यदि सम्बंधित विभाग अपने जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम रहता है तो पर्यावरण के सुरक्षा के लिए जल्द ही जनहित में आम नागरिकों के सहयोग से रायगढ़ से लेकर रायपुर तक नेशनल हाइवे के किनारों पर विशाल वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031