नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ में गर्मी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा:मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा रायगढ़; सरगुजा और बिलासपुर संभागों में लू के हालात – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रायगढ़ में गर्मी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा:मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा रायगढ़; सरगुजा और बिलासपुर संभागों में लू के हालात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ में 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा:मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा रायगढ़; सरगुजा और बिलासपुर संभागों में लू के हालात


अप्रैल का पहला आधा हिस्सा बीतते ही पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंगलवार को रायगढ़ में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43.9 और रायपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह पिछले के मुकाबले तीन से चार डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं आया है। सोमवार की तुलना में यह अधिक गर्म हुआ है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री, दुर्ग में 42.2 डिग्री और पेण्ड्रा रोड में 42 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। इसकी वजह से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सो में लू जैसी स्थित रही है।

बस्तर संभाग में कल पानी गिरने की संभावना

मौसम विभाग की अनुमान है कि 20 अप्रैल को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग के उत्तरी हिस्से यानी राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम और बेमेतरा में लू चल सकती है। 20 अप्रैल को इन चार संभागों में बड़ा परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर अंधड़ के साथ हल्की बरसात हो सकती है। आकाशीय बिजली और ओले गिरने की भी संभावना बन रही है।

बस्तर संभाग में बरसात हुई

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात दर्ज हुई है। बस्तानार में 4 और गीदम में एक मिलीमीटर बरसात मापी गई है। कुछ अन्य स्थानों पर भी बरसात दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार रात 9.30 बजे तक कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर और उससे लगे जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई है।

बस्तर में ही सामान्य रहा तापमान

बंगाल की खाड़ी से आ रही अपेक्षाकृत ठंडी हवाओं और बरसात का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ के तापमान पर भी पड़ा है। मंगलवार को जगदलपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से केवल एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि हवा ठंडी होने की वजह से इसका प्रभाव कम दिखा। बीजापुर में 40.6, दंतेवाड़ा में 41, नारायणपुर में 39.7 और कांकेर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930