नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की बढी मुश्किलें…… NIA ने की, सुप्रीम कोर्ट में अपील.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की बढी मुश्किलें…… NIA ने की, सुप्रीम कोर्ट में अपील..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की बढी मुश्किलें…… NIA ने की, सुप्रीम कोर्ट में अपील

 

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और वकील सुधा भारद्वाज को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से मिली जमानत के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए NIA ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 1 दिसंबर के आदेश को चुनौती दी और बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है. दरअसल बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुधा भारद्वाज को 2018 भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद जाति हिंसा मामले में डिफ़ॉल्ट जमानत दे दी थी. अदालत ने सुधा भारद्वाज को जमानत की शर्तें तय करने के लिए आठ दिसंबर को विशेष NIA अदालत में पेश करने का भी निर्देश दिया था. बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से सुधा भारद्वाज को दी गई जमानत के खिलाफ अब NIA ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 8 अन्य आरोपियों सुधीर डावले, डॉ पी वरवर राव, रोना विल्सन, एडवोकेट सुरेंद्र गाडलिंग, प्रोफेसर शोमा सेन, महेश राउत, वरनॉन गोंजाल्विस और अरुण फरेरा की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. पीठ ने भारद्वाज की जमानत याचिका पर फैसला 4 अगस्त को और आठ अन्य की आपराधिक अर्जी पर 1 सितंबर को सुरक्षित रखा था. हाईकोर्ट ने कहा कि पुणे कोर्ट UAPA के तहत नजरबंदी का समय बढ़ाने के लिए सक्षम नहीं था. क्योंकि इसे विशेष NIA कोर्ट के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया था. सुधा भारद्वाज को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था.

अभी तक नहीं हुई है रिहाई

सुधा भारद्वाज को बुधवार को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में जमानत दे दी गई है. लेकिन अभी उनकी रिहाई नहीं हो पाई है. जमानत की शर्तें तय होने के बाद ही उन्हें रिहा किया जा सकता है. इसी बीच एनआइए ने सुधा भारद्वाज की जमानत के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930