नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कवर्धा में अपना-अपना झंडा लगाने की बात पर भिड़े दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे, धारा 144 लागू* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कवर्धा में अपना-अपना झंडा लगाने की बात पर भिड़े दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे, धारा 144 लागू*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

कवर्धा में अपना-अपना झंडा लगाने की बात पर भिड़े दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे, धारा 144 लागू*

कवर्धा के लोहारा नाका चौक पर अपने अपने समुदाय के झंडा लगाने के नाम पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की स्थिति निर्मित हो गई.

कवर्धा: कवर्धा के लोहारा नाका चौक पर अपने अपने समुदाय के झंडा लगाने के नाम पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की स्थिति निर्मित हो गई. जिससे दोनों पक्षों के लोगों को चोटें भी आई है. इस स्थिति को संभालने के लिए तत्काल पुलिस मौके पर रवाना हुई और देखते ही देखते यह पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.

खाकी फिर हुई दागदार, पचमढ़ी में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए चार पुलिसकर्मी

दरअसल कवर्धा के देवारपारा में त्योहार से पहले लोग शहर में अपने धार्मिक चिन्हों के प्रतीक के साथ चौक-चौराहों पर तैयारी कर रहे हैं. इसी कड़ी में लोहारा नाका चौक पर बने डिवाइडर पर लगे डंडे पर झंड़ा लगाने की हक की लड़ाई शुरू हो गई. झंडे पर हमारा हक है कहते हुए दो समुदाय के सैकड़ों लोग आपस में भीड़ गए. स्थिति इतनी भयंकर थी कि मारपीट तक शुरू हो गई.

हल्का लाठी चार्ज हुआ
दोनों पक्ष आक्रोशित होकर नारेबाजी कर एक दूसरे के खिलाफ दोषारोपण कर रहे थे. दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को हल्की लाठी भी भांजनी पड़ी, ताकि लोगों को इलाके से खदेड़ा जा सके. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर स्थिति को संभालने में लगे रहे शांति व्यवस्था कायम करने के लिए प्रशासन ने धारा 144 भी लागू कर दी. देखते ही देखते शहर के पूरी दुकानें भी बंद हो गई.

वीडियो खंगाला जा रहा
लोगों की भीड़ को वहां से खदेड़ने के बाद उस इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. ताकि फिर से वहीं स्थिति निर्मित ना हो और शांति कायम हो सके. वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही वीडियो भी खंगाल रही है.।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31