नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Aaditya Narayan Wedding: सिंगर आदित्य नारायण के शादी समारोह शुरू, पीएम मोदी को भेजा है शादी का कार्ड – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Aaditya Narayan Wedding: सिंगर आदित्य नारायण के शादी समारोह शुरू, पीएम मोदी को भेजा है शादी का कार्ड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Aaditya Narayan Wedding: सिंगर आदित्य नारायण के शादी समारोह शुरू, पीएम मोदी को भेजा है शादी का कार्ड

News

 

मुंबई: इंडियन आइडल 12 के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं। 28 नवंबर को उनकी तिलक सेरेमनी हुई जिसकी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

(Photo-Credit@instagram)

आदित्य नारायण ने अपने इस खास दिन पर कहा कि “सभी पुरुषों के माथे पर तिलक लगाया जाता है जो शादी की रस्में शुरू होने की अच्छी शुरुआत मानी जाती है। इस सेरेमनी में घर परिवार और खास लोग ही शामिल हैं।”

(Photo-Credit@instagram)

वायरल तिलक सेरेमनी की वीडियो में देखा गया है कि स्टेज पर श्वेता और आदित्य नारायण बैठे हैं। इस दौरान आदित्य के पिता बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण झा भी स्टेज पर मौजूद हैं। वहीं दूसरी वीडियो में कुछ महिलाएं डांस करती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि 1 दिसंबर को आदित्य नारायण की शादी है और 2 दिसंबर को रिसेप्शन है। शादी में केवल 50 लोग ही शामिल होंगे। महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन और पैनडेमिक को देखते हुए आदित्य शादी शाही अंदाज से नहीं कर रहे हैं, लेकिन 2 दिसंबर को  ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।

(Photo-Credit@instagram)

पीएम मोदी और बच्चन परिवार को भी दिया है इनविटेशन

उदित नारायण ने बताया कि आदित्य की शादी का न्योता पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन को भी दिया है। हालांकि वो आएंगे या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। आगे उन्होंने कहा कि शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। 1  दिसंबर को शादी है और 2 को रिसेप्शन। हम कई सालों से इस इंडस्ट्री में हैं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि किसी को न्योता न दें, लेकिन कोरोना के बाद बड़े-बड़े लोगों का आना मुश्किल है।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031