नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार में हार के बाद महागठबंधन में फूट: RJD नेता शिवानंद ने कहा -चुनाव के समय पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बिहार में हार के बाद महागठबंधन में फूट: RJD नेता शिवानंद ने कहा -चुनाव के समय पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ELECTIONS

बिहार में हार के बाद महागठबंधन में फूट: RJD नेता शिवानंद ने कहा -चुनाव के समय पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद महागठबंधन फूट नजर आ रहा है। चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लडने वाली कांग्रेस पार्टी मात्र 19 सीटें ही जीतने में कामयाब हो पाई। इससे नाराज आरजेड़ी नेता शिवानंद तिवारी ने राहुल गांधी और प्रियंगा गांधी वाड्रा पर जमकर हमला बोला है।

आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने काह कि यहां चुनाव जोरों पर था और राहुल गाधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पर पिकनिक मना रहे थे।  नाराज आरजेडी नेता ने कहा, “यहां चुनाव जोरों पर था और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका जी के आवास पर पिकनिक मना रहे थे. क्या पार्टी इस तरह से चलती है? आरोप लगाया जा सकता है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी को चलाया जा रहा है, उससे बीजेपी को फायदा हो रहा है.”

कांग्रेस ने नाराज आरजेडी नेता ने कहा, “कांग्रेस महागठबंधन के लिए एक बेड़ी बन गई। उन्होंने 70 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे लेकिन 70 सार्वजनिक रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी 3 दिन के लिए आए, प्रियंका नहीं आईं, जो बिहार से अपरिचित थे वे यहां आए. यह सही नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि केवल बिहार में ही ऐसा नहीं है। दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस अधिक से अधिक सीटों की संख्या पर चुनाव लड़ने पर अधिक जोर देती है लेकिन वे अधिक से अधिक संख्या में सीटें जीतने में विफल रहती है। कांग्रेस को इस बारे में सोचना चाहिए।”

बआपको बता दें बिहार में इस बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसके मात्र 19 प्रत्याशी ही जीतने में सफल रहे। महागठबंधन के सहयोगियों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब था। जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 27 सीटों पर जीत मिली थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031