नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार में हार के बाद कांग्रेस में तकरार? पीएल पुनिया ने मिलाया तारिक के सुर से सुर, आलाकमान को घेरा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बिहार में हार के बाद कांग्रेस में तकरार? पीएल पुनिया ने मिलाया तारिक के सुर से सुर, आलाकमान को घेरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ELECTIONS

बिहार में हार के बाद कांग्रेस में तकरार? पीएल पुनिया ने मिलाया तारिक के सुर से सुर, आलाकमान को घेरा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं महागठबंधन की हार के बाद से कांग्रेस पार्टी में  अंतर्कलाह शुरू हो गया है। पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी के नेता आवाज उठाने लगे हैं। कहीं न कहीं बिहार में महागठबंधन की सरकार न बनने की वजह कांग्रेस का खराब प्रदर्शन भी बताया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं था।

पीएल पुनिया ने कहा कि ‘2015 के चुनावों में कांग्रेस 40 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं इस बार कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, इसके बावजूद सिर्फ 19 सीटों पर ही चुनाव जीत सकी है। तारिक अनवर ने गलत नहीं कहा है।’

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि ‘हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमज़ोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया। कांग्रेस को इस  विषय पर आत्म चिंतन जरूर करना चाहिए कि उस से कहां चूक हुई ? AMIM की बिहार में इंट्री शुभ संकेत नहीं है।’

तारिक अनवर ने इस दौरान एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भले ही भाजपा गठबंधन येन केन प्रकारेण चुनाव जीत गया,परन्तु सही में देखा जाए तो ‘बिहार’ चुनाव हार गया।क्योंकि इस बार बिहार परिवर्तन चाहता था।15 वर्षों की निकम्मी सरकार से छुटकारा-बद हाली से निजात चाहता था।’

 

उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भाजपा की मेहरबानी रही तो नीतीश जी इस बार अंतिम रूप से  मुख्य मंत्री का शपथ लेंगे-देखते हैं ‘बकरे की मां कब तक खैर मनाएंगी’।

बता दें, बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत प्राप्त कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930