नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 4 साल की बच्ची ने गाया ‘वंदे मातरम’ तो पीएम मोदी ने तारीफों के बांधे पुल, कहा- हमें आप पर नाज है – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

4 साल की बच्ची ने गाया ‘वंदे मातरम’ तो पीएम मोदी ने तारीफों के बांधे पुल, कहा- हमें आप पर नाज है

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

4 साल की बच्ची ने गाया ‘वंदे मातरम’ तो पीएम मोदी ने तारीफों के बांधे पुल, कहा- हमें आप पर नाज है

पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर नन्हीं एस्तेर की जमकर तारीफ और उसके गीत को प्यारा और सराहनीय बताया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा कि इसे सुनकर एस्तेर हंमटे पर हमें नाज होना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मिजोरम की एक चार साल की मासूम बच्ची के कायल हो गए हैं. दरअसल चार वर्षीय एस्तेर हंमटे ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम”  का कंटेम्पररी वर्जन गाया था जिसे यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया था. देखते ही देखते ये गीत वायरल हो गया और एस्तेर यूट्यूब पर छा गई.
पीएम मोदी ने बच्ची की तारीफ की
पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर नन्ही एस्तेर की जमकर तारीफ और उसके गीत को प्यारा और सराहनीय बताया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा कि इसे सुनकर एस्तेर हंमटे पर हमें नाज होना चाहिए.


मुख्मंत्री जोमथांगा ने पोस्ट किया था गीत
गौरतलब है कि मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एस्तेर हंमटे के गीत और उनके यूट्यूब चैनल का लिंक पोस्ट किया था जिसे बाद में पीएम मोदी ने लाइक करते हुए रीट्वीट किया. मुख्यमंत्री जोरमथांगा का कहना है कि, लुंगलोई की 4 साल की बच्ची एस्तेर हंमटे ने मां तुझे सलाम और वंदेमातरम बड़े ही शानदार तरीके से गाया है.
5 लाख से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज
इस छोटी सी बच्ची के यूट्यूब पर 73,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. 25 अक्टूबर को अपलोड किए गए उसके वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गा है, “प्रिय भाइयों और बहनों, गर्व करें कि आप एक भारतीय हैं. यह प्यार, देखभाल और स्नेह का देश है. इसलिए भाषाओं, संस्कृतियों, जीवन शैली में विविधता बहुत प्यारी है … आइए हम एक साथ खड़े हों और मातृभूमि में विविधताओं के बावजूद, अच्छे बेटे और बेटियां बनें.”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930