नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरोना वायरस को लेकर एम्स निदेशक ने चेताया – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कोरोना वायरस को लेकर एम्स निदेशक ने चेताया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरोना वायरस को लेकर एम्स निदेशक ने चेताया

News

 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले दिल्ली समेत कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं। फ्रांस और ब्रिटेन कोरोना की दूसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार हैं। फ्रांस ने अपने देश में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस बीच भारत में भी कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा तेज हो गई है।

इस बारे में एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि प्रदूषण के कारण वायरस ज्यादा देर तक हवा में रहता है। प्रदूषण और वायरस, दोनों ही फेफड़े को प्रभावित करते हैं। उनका कहना है कि कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ। कई देशों में इसका प्रकोप जारी है। उन्होंने कहा, मास्क जरूर लगाएं। जरूरी काम न हो तो बाहर न जाएं। डॉक्टर गुलेरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हम सावधानी नहीं बरतेंगे तो और भी ज्यादा मामले सामने आएंगे.

एम्स के निदेशक ने कहा कि युवा वायरस को लेकर लापरवाह हैं। उन्हें लगता है कि माइल्ड इंफेक्शन होगा और हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है। इस धारणा को गलत बताते हुए डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि युवा वायरस को घर ले जा रहे हैं और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदूषण और कोरोना की दोहरी चुनौती को लेकर एम्स के निदेशक ने कहा कि जब तक बेहद जरूरी न हो, बाहर न जाएं. जाना जरूरी भी हो तो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धूप निकलने के बाद जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं. दिवाली के बाद तक मामले कम होते रहे तो कह सकेंगे कि पीक खत्म हो गया है। हमें आने वाले कुछ हफ्ते तक अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। गुलेरिया का कहना है कि त्योहारों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। सर्दियां बढ़ने पर स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031