नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन – खरसिया नगरपालिका के प्रत्येक वार्डो में शिविर लगाकर आमजनों की समस्याओं का किया जा रहा है निवारण वार्ड वासियों में भी दिख रहा उत्साह -* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन – खरसिया नगरपालिका के प्रत्येक वार्डो में शिविर लगाकर आमजनों की समस्याओं का किया जा रहा है निवारण वार्ड वासियों में भी दिख रहा उत्साह -*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*खरसिया नगरपालिका के प्रत्येक वार्डो में शिविर लगाकर आमजनों की समस्याओं का किया जा रहा है निवारण वार्ड वासियों में भी दिख रहा उत्साह -*

छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका खरसिया नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 1 से 18 में क्रमशः जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों की पानी बिजली सफाई सड़क मरम्मत नाली मरम्मत, राशन कार्ड पेंशन सहित अन्य समस्याओं का आवेदन शिविर के माध्यम से लिया जा रहा है एवं प्राप्त आवेदनों का यथासंभव निराकरण शिविर स्थल पर किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 05/08/2024 एवं 06/08/2024 को 2 दिवस वार्ड क्रमांक 14 में दुर्गा मंदिर के पास शिविर का आयोजन किया जा गया| शिविर में कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 21 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया है | नगर पालिका द्वारा लोगों के समस्याओं का निराकरण यथा शीघ्र करने का प्रयास जारी है आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे यथोचित आवश्यक मांगों को भी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है| जिससे लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया शिविर स्थल में मौखिक व लिखित आवेदन देकर आमजनता बरसात की समस्याओ नाली पानी साफ सफाई सहित अन्य समस्याओं से निजात पा रहें हैं

नगरपालिका आये बिना ही उनके वार्डों में ही आवश्यकताओं की पूर्ति व समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं, जिससे आम नागरिक संतुष्ट नज़र आ रहें हैं. शिविर में विशेष रूप से राजस्व निरिक्षक नरेश महिस, विकास भोई, संजय आदित्य नीता कवर,हरी रवि दिनेश चितरंजन आदि नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी अविलम्ब समर्पित रूप से सेवा दे रहें हैं, आमजन की समस्याओं अतिशीघ्र निपटारे के लिए नपा की पूरी टीम लगी हुईं है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31