नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुडाखु के जहर से मुहल्ले वासी परेशान, स्थानीय रहवासियो ने प्रशासन को दिया लिखित शिकायत – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

गुडाखु के जहर से मुहल्ले वासी परेशान, स्थानीय रहवासियो ने प्रशासन को दिया लिखित शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

📕 पर्दाफाश न्यूज़ छत्तीसगढ़
विशेष रिपोर्ट – ✍️आरती वैष्णव📕

*✍️पूरी खबर देखें नीचे दिए गए ब्लू लिंक में👇 *https://www.instagram.com/reel/DXbZWBfincm/?igsh=MWFpa3d0ajhhaWh4ag==*

🚨खरसिया – गुड़ाखू के जहर से खरसिया वासी परेशान 🚨

खरसिया क्षेत्र में इन दिनों गुड़ाखू (तंबाकू युक्त लाल मंजन) को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अग्रवाल गुड़ाखू फैक्ट्री में तैयार हो रहे उत्पादों में न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व मौजूद हैं, बल्कि उत्पादन प्रक्रिया में भी कई तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। गुड़ाखू में डालने वाला तम्बाकू फैक्ट्री के चक्की में ही पीसा जा रहा है,जिससे लोगों में श्वास लेने परेशानी,आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है

👉 क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में गुड़ाखू निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा। बिना पर्याप्त जांच के उत्पाद बाजार में पहुंच रहे हैं, जिससे आम जनता—खासकर महिलाओं और बुजुर्गों—के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

⚖️सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइन है तम्बाकू युक्त उत्पाद के उत्पादन और संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है फिर भी रिहायशी इलाके में फैक्ट्री संचालित हो रही है वर्षों से,
👉 स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा
डॉक्टरों का मानना है कि गुड़ाखू जैसे उत्पादों में मौजूद तंबाकू और गंध ,रसायन:
दांत और मसूड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं
मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं
गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं


👉 फैक्ट्री में संभावित अनियमितताएं
स्थानीय सूत्रों और कर्मचारियों के हवाले से सामने आई जानकारी:
सुरक्षा उपकरणों (मास्क, ग्लव्स) का अभाव
स्वच्छता मानकों की अनदेखी
कच्चे माल की गुणवत्ता की जांच नहीं
श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था नहीं
👉 प्रशासन से उठ रही मांग
खरसिया के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि:
फैक्ट्री की तत्काल जांच कराई जाए
खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा सैंपल टेस्टिंग की जाए
दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो
👉 जनता के लिए अपील
जब तक स्थिति स्पष्ट न हो, गुड़ाखू जैसे तम्बाकू युक्त उत्पादों के इस्तेमाल से बचें और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

📢 पर्दाफाश न्यूज़ की अपील:
अगर आपके पास भी इस मामले से जुड़ी कोई पुष्ट जानकारी या कोई घटना का विवरण या शिकायत है, स्वास्थ पर पड़ने वाला प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी है तो हमें जरूर बताएं। क्योंकि आपकी आवाज ही बदलाव की ताकत है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31