नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Purushottam Maas 2020 : आपका हर सपना पूरा करेंगे पुरुषोत्तम मास के 12 विशेष उपाय – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Purushottam Maas 2020 : आपका हर सपना पूरा करेंगे पुरुषोत्तम मास के 12 विशेष उपाय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Purushottam Maas 2020 : आपका हर सपना पूरा करेंगे पुरुषोत्तम मास के 12 विशेष उपाय

Adhik Mass 2020
पंचांग के अनुसार आश्विन मास में पुरुषोत्तम (अधिक) मास 18 सितंबर से शुरू हो गया है और इस मास का समापन 16 अक्टूबर 2020 को होगा। यह भगवान विष्णु का प्रिय महीना है। इस महीने में कुछ खास उपायों को आजमा कर आप जीवन के सभी कष्ट दूर कर सकते हैं।

आइए जानें पुरुषोत्तम या अधिक मास में कौन-कौन से उपाय करें :-
1. किसी देवस्थान के नियमित दर्शन करना चाहिए।
2. परिजन, मित्र सहित किसी तीर्थस्थल पर दर्शन के लिए जाना चाहिए।
3. किसी धर्मस्थल की परिक्रमा आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी।
4. पुरुषोत्तम मास में जहां तक संभव हो सके तो मासपर्यंत भूमि पर शयन करना चाहिए।
5. शुभ फल की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से सूर्योदय के पूर्व स्नान करके गुरु के चित्र के दर्शन एवं पूजन करें।
6. भजन या धार्मिक संगीत सुनना या करना-करवाना आपको सुखकारी रहेगा।
7. ईष्टदेव का जप 108 बार प्रतिदिन करने से सुख-शांति मिलेगी।
8. इस मास में किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
9. मंदिर या धार्मिक स्थल की पवित्रता के कार्य में सहयोग करने से लाभ मिलेगा जैसे झाड़ू लगाना, पोंछा लगाना आदि।
10. घी और तेल के दीपक लगाकर कम से कम आधे घंटे एक निश्चित समय पर मौन रखने से मानसिक शक्ति वृद्धि होगी।
11. नियमित रूप से किसी संत या महापुरुष की सेवा करना अथवा उनका चरित्र पढ़ना आपके लिए प्रगतिकारक होगा।
12. किसी देवता का नाम या मंत्र का लेखन प्रतिदिन 108 बार करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
पुरुषोत्तम मास में किए गए इन विशेष उपायों के अतिरिक्त मनुष्य को ध्यान-दान, पूजा-पाठ, व्रत-जप आदि अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन के सभी कष्टों और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31