नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया ठाकुरदिया में अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंद सरकारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी निर्माण के लिए अधिग्रहित ,कोटवारी सेवा भूमि पर किया 34 लोगों ने अवैध कब्जा अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के साथ महिलाओं ने किया था हुज्जतबाजी…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया ठाकुरदिया में अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंद सरकारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी निर्माण के लिए अधिग्रहित ,कोटवारी सेवा भूमि पर किया 34 लोगों ने अवैध कब्जा अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के साथ महिलाओं ने किया था हुज्जतबाजी….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया ठाकुरदिया में अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंद

सरकारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी निर्माण के लिए अधिग्रहित ,कोटवारी सेवा भूमि पर किया 34 लोगों ने अवैध कब्जा

अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के साथ महिलाओं ने किया था हुज्जतबाजी

बीजेपी पार्षद पति से मिलभगत कर मंत्री की छबि खराब करने की कोशिश

अतिक्रमण नही हटाने पर कोटवार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

*📕खरसिया📕* खरसिया ठाकुरदिया वार्ड 17 में अतिक्रमण कारियों की गिद्ध दृष्टि हाऊसिंग बोर्ड के द्वारा अधिग्रहित कोटवारी सेवा भूमि में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया नगरपालिका के वार्ड 15 के बीजेपी महिला पार्षद के पति के संरक्षण में भूमाफियाओं द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र करते हुए लगभग 34 महिलाओं को सरकारी आवास के लिए आरक्षित भूमि 541/3 रकबा 1.481 हैक्टेयर भूमि पर अवैधानिक तरीके से जबरन रातों रात कब्जा कर लिए गया एवं उक्त भूमि पर मलबा पटवाने का कार्य किया जाने लगा। जब उक्त अतिक्रमण की जानकारी उक्त भूमि के मालिक स्व .अमृतदास महंत कोटवार के पुत्र हरिदास को हुई तो उसके द्वारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण कारियों से बेजा कब्जा हटाने को कहा गया तो उनके द्वारा हरिदास महंत से दुर्व्यवहार करते हुए कब्जा हटाने से इंकार कर दिया। हरिदास महंत के द्वारा उक्त सेवा भूमि का अधिग्रहण किये जाने के विरुद्ध विभिन्न आवेदन कार्यवाही हेतु लंबित रहने एवं दोबारा खरसिया तहसीलदार के समक्ष लिखित आवेदन देकर बेजा कब्जा हटाने के लिए दिनाँक 18 अप्रैल को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। हरिदास के द्वारा दिये गए बेजा कब्जा हटाने आवेदन पश्चात तहसीलदार खरसिया (डिप्टी कलेक्टर) समीर बड़ा एवं राजस्व अमला मौके पर पहुंचा एवं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। तब उक्त अतिक्रमण कारियों द्वारा पार्षद पति के इशारे पर अतिक्रमण हटाना तो दूर उल्टे राजस्व अधिकारियों के साथ वाद विवाद एवं हुज्जतबाजी करने लगे। जिसपर उक्त अमला लौट गया । दोबारा खरसिया एसडीएम एवं राजस्व टीम के द्वारा दोबारा अतिक्रमण हटाने के लिए बोलने एवं लिखित नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नही हटाया गया है।

*📕प्रधानमंत्री आवास पाने भर दिया था झूठा आवेदन📕*

खरसिया नगरपालिका में लगभग 25 से 30 परिवारों के द्वारा उक्त बेजा कब्जा की जमीन को रिक्त भूमि बताते हुए बकायदा प्रधानमंत्री आवास का फॉर्म भी भर दिया गया था। जिसकी जांच के लिए जब नगरपालिका खरसिया का अमला हल्का पटवारी के साथ मौके पर पहुंचा तो उक्त भूमि हाउसिंग बोर्ड के लिए अधिग्रहित भूमि का पंचनामा बनाकर विभाग को प्रतिवेदन सौंप दिया गया।

*📕अतिक्रमण कारियों ने मंत्री को किया गुमराह…अब कर रहे बदनाम* उक्त अतिक्रमण कारियों के द्वारा बेजा कब्जा की भूमि को रिक्त आबादी भूमि बताते हुए कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके जांच में राजस्व अमले द्वारा उक्त भूमि 541/3 सरकारी आवास योजना के लिए हाउसिंग बोर्ड के लिए आरक्षित भूमि लिखकर जानकारी विभाग को सौंप दिया गया है ।

*📕तहसीलदार न्यायालय ने जारी किया नोटिस….कब्जा हटाओ अन्यथा होगी कार्यवाही* पूर्व में अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व अधिकारियों के सतज हुज्जतबाजी करने वालों को बकायदा 10 मई तक बेजा कब्जा हटाने का अंतिम अवसर दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

*अतिक्रमण कारियों ने वार्ड के एल्डरमैन को बदनाम करने के लिए लगाया झूठा आरोप…….उक्त अतिक्रमण कारियों द्वारा एल्डरमैन के द्वारा बेजाकब्जा के बदले रकम मांग करने का आरोप पर सत्ताधारी दल के एल्डरमैन ने उक्त आरोप को बेबुनियाद बताते हुए उक्त बेजाकब्जा की भूमि को सरकारी हाऊसिंग बोर्ड परियोजना के लिए अधिग्रहित होने एवं उक्त सम्बंध में कैबिनेट मंत्री को जानकारी दे दिए जाने की बात कही है। अतिक्रमण करने वालों के द्वारा इस पूरे मामले में प्रशासन एवँ मंत्री दोनों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। अब इस पूरे मामले में अग्रिम कार्यवाही तहसीलदार न्यायालय खरसिया के समक्ष अग्रिम कार्यवाही के लिए लंबित है।

*📕बेजाकब्जा नही हटाया तो कोटवारों ने दी आंदोलन की चेतावनी* उक्त अतिक्रमण कारियों को शिघ्र ही कोटवारी सेवा भूमि से अतिक्रमण नही हटाया गया तो खरसिया तहसील कोटवार संघ द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है। अब इस पूरे मामले में प्रसाशन के कार्यवाही का इंतजार है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031