नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Chhattisgarh: कांग्रेस के कई नेताओं के यहां ED की छापेमारी… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Chhattisgarh: कांग्रेस के कई नेताओं के यहां ED की छापेमारी…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Chhattisgarh: कांग्रेस के कई नेताओं के यहां ED की छापेमारी

Chhattisgarh ED Raids जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है उनमें कांग्रेस के कई नेताओं के घर-दफ्तर हैं

छत्तीसगढ़ (Chattisgargh) के रायपुर में कांग्रेस के कुछ नेताओं के यहां ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी ने रविवार रात से रेकी करने के बाद सुबह रेड शुरू की, जिन नेताओं के छापेमारी चल रही है, वो श्रीराम नगर, डीडी नगर, गीतांजलि नगर, मोवा और भिलाई में रहते हैं. बताया जा रहा है कि छापेमारी खनन मामले में चल रही है, जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है उनमें कांग्रेस के कई नेताओं के आवासीय और कार्यालय परिसर शामिल हैं.

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कई बड़े नेता छत्तीसगढ़ में जुटे हैं. 24 फरवरी से अधिवेशन की शुरुआत होनी है और इससे पहले सोमवार को तड़के ईडी की टीमों ने करीब आधे दर्जन नेताओं के घरों पर छापेमारी की खबर आ रही है.

जिन नेताओं के यहां छापे की खबर है, उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी आदि शामिल हैं.

फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. कांग्रेस मीडिया विभाग की ओर से भी छापे की जानकारी नहीं होने की बात कही गई है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930