नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सबकी आस्था का प्रतीक है राजीम माघी पुन्नी मेला, उमड़े श्रद्धालू – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सबकी आस्था का प्रतीक है राजीम माघी पुन्नी मेला, उमड़े श्रद्धालू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हम सबकी आस्था का प्रतीक है राजीम माघी पुन्नी मेला

संजीव शर्मा की रिपोर्ट

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर राजिम में राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने महानदी मैया की महाआरती में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से आरती कर त्रिवेणी मैया से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सीएम बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनायें देते हुये कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला हम सब की आस्था का प्रतीक है। इस मेले में छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ लोक संस्कृति के दर्शन होते हैं। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य शैलेन्द्र साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहलाने वाले राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से शुरू हुआ। महानदी , पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से यह मेला लगता है , जो माघी पूर्णिमा से शुरू होकर राजिम मेला महाशिवरात्रि तक चलता है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर आज राजिम के त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं ने माघी पुन्नी का पुण्य स्नान किया। स्नान करने हेतु पूरे देश सहित प्रदेश के कोने-कोने से लोग पहुंचे और गंगा घाट में डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया। राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 05 फरवरी माघ पूर्णिमा से प्रारंभ होकर 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक होगा। यहां प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या के तहत छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। आज पहले दिन 05 फरवरी को रंग सरोवर के भूपेंद्र साहू बारुका और स्वर्णा , गरिमा दिवाकर रायपुर की शानदार प्रस्तुति हुई। वहीं दूसरे दिन 06 फरवरी को पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर रायपुर , 07 फरवरी को अल्का परगनिहा रायपुर, 08 फरवरी को पी.सी. लाल यादव गंडई, पद्मश्री ऊषा बारले भिलाई, 09 फरवरी को ननकी ठाकुर, चम्पा निषाद रायपुर, 10 फरवरी को हिम्मत सिन्हा छुरिया, 11 फरवरी को गोरेलाल बर्मन रायपुर, 12 फरवरी को अनुराग शर्मा रायपुर, 13 फरवरी को दुष्यंत हरमुख भिलाई, 14 फरवरी को दिलीप षडंगी रायगढ़, आरु साहू नगरी, 15 फरवरी को सुनील सोनी दुर्ग, 16 फरवरी को रिखी क्षत्रीय भिलाई, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर लाटाबोड़, 17 फरवरी को दीपक चंद्राकर अर्जुन्दा और 18 फरवरी को सुनील तिवारी रायपुर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930