नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेडी टू ईट का काम महिला स्व सहायता समूहों से छीनना, भूपेश सरकार का महिला विरोधी निर्णय – विकास केड़िया महिलाओं को सशक्त किए बिना नहीं गढ़ा जा सकता नवा छत्तीसगढ़ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रेडी टू ईट का काम महिला स्व सहायता समूहों से छीनना, भूपेश सरकार का महिला विरोधी निर्णय – विकास केड़िया महिलाओं को सशक्त किए बिना नहीं गढ़ा जा सकता नवा छत्तीसगढ़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रेडी टू ईट का काम महिला स्व सहायता समूहों से छीनना, भूपेश सरकार का महिला विरोधी निर्णय – विकास केड़िया

महिलाओं को सशक्त किए बिना नहीं गढ़ा जा सकता नवा छत्तीसगढ़

रायगढ़ – पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास केड़िया ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रदेश में रेडी टू ईट पोषण आहार का कार्य छत्तीसगढ़ की महिला स्व-सहायता समूहो से छिनकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम एवं कृषि विकास निगम को दिए जाने के निर्णय महिला विरोधी निर्णय बताते हुए कहा छत्तीसगढ़ में विगत कई वर्षों से रेडी टू ईट बनाने और वितरण करने का काम छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूहों से जुड़ी प्रदेश की 20 हज़ार से भी अधिक महिलाएं काम कर रही है परंतु भूपेश सरकार के द्वारा एकाएक इसको अब परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम एवं कृषि विकास निगम को सौंपा जा रहा है, जो कि राज्य की हज़ारों महिलाओं के साथ घोर अन्याय हैं और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने वाला निर्णय है जिसका प्रदेश भाजपा पुरजोर विरोध करेगी।

युवा भाजपा नेता श्री केड़िया ने आगे यह भी कहा कि हम जिस प्रदेश में रहते है, वह देश का पहला राज्य है जिसे महतारी (मां) से सम्बोधित किया जाता है। उस प्रदेश की महिलाओं को सशक्त किए बिना ‘नवा छत्तीसगढ़’ नहीं गढ़ा जा सकता है। आगे श्री केड़िया ने कहा सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों से काम छीनकर उन्हें बेरोजगार करने और आर्थिक रुप से कमजोर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। भूपेश सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए और पूर्व की भांति रेडी टू ईट कार्य में महिला स्व सहायता समूहों की भागीदारी ही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31