रायगढ़ : मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना अंतर्गत 24 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित रायगढ़, 12 अक्टूबर2020 मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ द्वारा ऋण लेकर स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने वाले इच्छुक आवेदकों से 24 अक्टूबर 2020 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त योजनान्तर्गत आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अजा, अजजा, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, नि:शक्तजन, नक्सल प्रभावित एवं सेवानिवृत्त सैनिकों को आयु सीमा में 5 वर्ष छूट की पात्रता होगी। आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ नियत तिथि तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रायगढ़ में दो प्रतियों में जमा करना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत अधिकतम स्वीकार्य लागत, निर्माण एवं उद्योग इकाईयों हेतु 25 लाख, सेवा इकाईयों हेतु 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख रुपए है। इसके लिए आवेदक को न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। उद्योग एवं सेवा परियोजना में स्वीकृत ऋण पर लगने वाला बैंक गारंटी शुल्क तथा आगामी 4 वर्षो के लिए अधिरोपित वार्षिक सेवा शुल्क का भुगतान शासन द्वारा दिया जाएगा तथा नियमानुसार ब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी अनुदान देय होगा। कोई भी व्यक्ति अथवा उनके परिवार के सदस्य जो पूर्व में भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत अनुदान प्राप्त कर लाभान्वित हुए है वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
Month: October 2020
रायपुर : मुख्य सचिव श्री.आर.पी. मंडल ने कोविड कॉल सेंटर से मरीजों का जाना हालचाल : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल...
रायपुर : मुख्य सचिव श्री आर.पी.मंडल ने बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण : समय सीमा में कार्य पूर्ण...
रायपुर : केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों से छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों की रक्षा हरहाल में की जाएगी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में शहरी विकास की नई शुरूआत : नई सरकार ने लोकहित में लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय स्वच्छता सर्वेक्षण...
रायपुर : मुख्यमंत्री से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 12 अक्टूबर...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी.आर.रामचंद्र मेनन को लिखा पत्र यौन अपराधों से...
रायपुर : जमुनी बाई का सपना हुआ साकार रायपुर, 12 अक्टूबर 2020 जमुनी बाई को पक्का मकान के साथ...
IAS Success Story: पांच बार असफल होने के बाद भी अंतिम प्रयास में IAS नूपुर गोयल ने कैसे पाई सफलता...
सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती ने CBI से की ये शिकायत रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई को पत्र लिखकर अपनी...
