नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जशपुर के दिव्यांग केंद्र में हुए बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा कल करेगी धरना प्रदर्शन*.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

जशपुर के दिव्यांग केंद्र में हुए बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा कल करेगी धरना प्रदर्शन*..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर के दिव्यांग केंद्र में हुए बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा कल करेगी धरना प्रदर्शन

बिलासपुर। प्रदेश के जशपुर नगर के दिव्यांग केन्द्र में 5 बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ 1 अक्टूबर शुक्रवार को विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में दोपहर 2 बजे से मौन धारण कर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बच्चियों एवं महिलाओं पर लगातार दुष्कर्म की घटनाए बढी है जो रूक नही रही। जशपुर नगर में दिव्यांग केन्द्र पर रह रही बच्चियों के साथ केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों ने शराब पीकर हुडदंग करते हुए 5 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जो घोर निंदनीय है। इस घटना के विरोध में एवं प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर महिला मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला महामंत्री वंदना जेण्ड्रे, गायत्री साहू, मंडल अध्यक्ष चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, रीना गोस्वामी,संतोषी देवांगन, रजनी यादव, सविता जायसवाल, कंचन दुसेजा, राजेश्वरी गुप्ता, जया पाण्डेय, रजनी कश्यप, सविता नामदेव, शांति शांडिल्य, लक्ष्मीन मरावी, बबीता चेलके, सविता धीवर, लक्ष्मी साहू, कल्याण साहू, मोंगरा भारद्वाज, मालती यादव, गायत्री दुबे, ममता त्रिपाठी, शैल भोई, ललिता मरकाम, शकुंतला कांछी, सुलेखा जायसवाल, विद्या सूर्यवंशी ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित महिला बहनों को अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आग्रह किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930