नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *⭕बड़ी खबर⭕*हवाला रैकेट का राजधानी में खुलासा…. महिला के बेडरूम में मिला नोटों का बिस्तर…अब तक 6 करोड़ कैश बरामद… कई बड़े कारोबारी निशाने पर* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*⭕बड़ी खबर⭕*हवाला रैकेट का राजधानी में खुलासा…. महिला के बेडरूम में मिला नोटों का बिस्तर…अब तक 6 करोड़ कैश बरामद… कई बड़े कारोबारी निशाने पर*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*⭕बड़ी खबर⭕* हवाला रैकेट का राजधानी में खुलासा…. महिला के बेडरूम में मिला नोटों का बिस्तर…अब तक 6 करोड़ कैश बरामद… कई बड़े कारोबारी निशाने पर

रायपुर 24 जून 2021- रायपुर में एक बड़े हवाला रैकेट का खुलासा हुआ है। ये हवाला कारोबार 100 करोड़ से भी ज्यादा का है। आयकर विभाग ने 4 दिन पहले ही रायपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने 6 करोड़ रूपये जब्त किये थे। रायपुर के वीआईपी स्टेट, अवंति विहार, गायत्री नगर और देवेंद्र नगर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इनकम टैक्स विभाग को जांच में मालूम चला है कि इस हवाला कारोबार का कनेक्शन विदेश से जुड़ा हुआ है। टीम को पुख्ता जानकारी मिली है कि हवाला एक्सपर्ट ने 100 करोड़ से ज्यादा कैश छुपा रखे हैं।


आईटी की टीम ने जब जांच की तो रायपुर में एक हवाला कारोबारी विकास कुमार झा की पत्नी नेहा झा के घर से 6 करोड़ मिले। देवेंद्र नगर के कर्सन टावर में नेहा के बेडरूम में बिस्तर के नीचे 5 करोड़ रूपये मिले, जबकि एक करोड़ रूपये विकास के दफ्तर में रखा हुआ था। हालांकि आईटी की टीम को यहां करीब 50 करोड़ कैश रखे जाने की सूचना मिली थी। माना जा रहा है कि राजधानी के कई बड़े कारोबारी इस मामले में आईटी के राडार पर आ सकते हैं, जो लगातार विदेश कैश भेजने का काम कर रहे थे।

आईटी की टीम पिछले कई दिनों से इस हवाला रैकेट की पकड़ में लगी हुई थी। बंगाल, झारखंड, बिहार और उडीसा में जांच के दौरान ही रायपुर का क्लू मिला था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है। आईटी की टीम ने पूछताछ के दौरान अभी विस्तृत जानकारी जुटा रही है। अभी तक अलग-अलग जगहों से करीब 300 करोड़ की ब्लैक मनी आईटी टीम को मिल चुका है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728