आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता की अमर गाथा, जननायकों को नमन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता की अमर गाथा, जननायकों को नमन

छत्तीसगढ़ के जनजातीय जननायकों ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों, अपनी संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए विदेशी सत्ता के विरुद्ध अदम्य संघर्ष किया।
शहीद वीर नारायण सिंह ने अकाल के समय जरूरतमंदों को अन्न उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की और 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए बलिदान दिया। शहीद गैंदसिंह ने परलकोट विद्रोह में जनजातीय समाज का नेतृत्व किया, जबकि वीर गुण्डाधूर ने भूमकाल विद्रोह के माध्यम से अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया। उनके सहयोगी डेबरीधुर ने भी संघर्ष में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
कंगला मांझी ने जनजातीय समाज को संगठित किया, वहीं संत गहिरा गुरु ने शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का अलख जगाया। माता राजमोहिनी देवी ने नशामुक्ति, स्वच्छता और महिला जागरूकता के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का अभियान चलाया।
इन अमर जननायकों की गौरवगाथा को सहेजने के लिए नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय स्थापित किया गया है, जहां जनजातीय संघर्ष और बलिदान के इतिहास को डिजिटल माध्यमों से जीवंत किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनजातीय गौरव, संस्कृति और अमर बलिदानियों की विरासत के संरक्षण तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ के इन अमर जननायकों के शौर्य, संघर्ष और बलिदान को शत-शत नमन!
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#JanjatiyaGauravDiwas
#TribalHeroes #Chhattisgarh #जनजातीय_गौरव
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





