नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *”video”खेत के नजदीक नर दंतैल का शव मिला करंट लगने से हुई होगी मौत ऐसी जताई जा रही आशंका* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*”video”खेत के नजदीक नर दंतैल का शव मिला करंट लगने से हुई होगी मौत ऐसी जताई जा रही आशंका*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*खेत के नजदीक नर दंतैल का शव मिला

*@करंट लगने से हुई होगी मौत ऐसी जताई जा रही आशंका*

असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो :-  वन मंडल धरमजयगढ़ के छाल वन परिक्षेत्र अंतर्गत बनहर गांव की सीमा से लगे हुए खेत के पास एक वयस्क नर हाथी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव से कुछ दूरी पर स्थित ट्रांसफार्मर से बोरवेल के लिए बिजली कनेक्शन का तार गुजरा हुआ है।

इसलिए यह आशंका जताई जा रही है कि वयस्क नर हाथी की मौत करंट लगने से हुई होगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छाल वन परिक्षेत्र के बनहर गांव के पास स्थित जंगल के कक्ष क्रमांक 525 पीएफ से कुछ दूरी पर आज सुबह एक वयस्क नर हाथी का शव पड़ा हुआ देखा गया।उसके बाद ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक किसी महेत्तर नामक किसान के खेत के पास इस वयस्क नर हाथी का शव मिला है।चूंकि वहीं कुछ दूरी पर स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर से बोरवेल के कनेक्शन के लिए तार गुजरा हुआ है इसलिए यह आशंका जताई जा रही है कि नर हाथी की मौत करंट लगने से हुई होगी। बहरहाल छाल रेंज अफसर राजेश चौहान का कहना है के, हाथी की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल वन अमला मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में लगी है।

बता दें एक डेटा के अनुसार अभी तक अकेले छाल रेंज में इस मृत अतिकाय को मिलाकर लगभग 23 हाथी काल के गाल में समा चुके हैं ,जिसमे 13हाथियों की मृत्यु करंट लगने हुई हैं। वहीं अभी तक छाल वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथी हमले से गलीबन 53 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।और आज भी हाथी और इंसानों के मध्य लगातार द्वंद जारी है। अति और मानव के बीच जंग कब थमेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031