नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोविड-19 टीकाकरण के बाद पुलिस अधिकारी की मौत, समिति कर रही है जांच – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कोविड-19 टीकाकरण के बाद पुलिस अधिकारी की मौत, समिति कर रही है जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद सहायक पुलिस उप निरीक्षक की मौत के मामले की जांच राज्य स्तरीय एक समिति कर रही है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रायपुर जिले में पदस्थ सहायक पुलिस उप निरीक्षक (34) की मौत की जांच राज्य स्तरीय एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव संबंधी जांच करने वाली) (एईएफआई) समिति कर रही है।

छत्तीसगढ़ के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि सहायक पुलिस उप निरीक्षक को 12 फरवरी को रायपुर में कोविड-19 का टीका लगाया था। उन्हें 14 फरवरी की रात में अचानक सीने में दर्द होने के कारण एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच करके बताया कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई थी। सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का संभावित कारण हृदयाघात लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और राज्य स्तरीय एईएफआई समिति द्वारा रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद मौत का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा।

राज्य स्तरीय एईएफआई समिति के अध्यक्ष और पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसीन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल वर्मा ने बताया कि यह प्रकरण समिति के संज्ञान में आया है। समिति ने बैठक में चर्चा के बाद केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी है।

वर्मा ने बताया कि इस रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण ज्ञात हो सकेगा।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728