जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
📍 धरमजयगढ़ | रायगढ़, छत्तीसगढ़
जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए 173 करोड़ रुपये से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि का अंतरण किया।
इसके साथ ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62.27 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पारिश्रमिक एवं 21.92 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी अंतरित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकनृत्य एवं लोक कला महोत्सव के विजेता दलों को सम्मानित कर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
जनजातीय समाज के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
📕 पर्दाफाश न्यूज | छत्तीसगढ़
#JanjatiyaGauravDiwas #JanjatiyaGauravDivas2026 #Raigarh #TribalPride #SushasanSarkar #Janjatiya #GoodGovernance #Chhattisgarh
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





