नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्य सरकार द्वारा मांग पूरा नहीं करने पर समस्त पंचायत सचिव आज से जनपद मुख्यालय में जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

राज्य सरकार द्वारा मांग पूरा नहीं करने पर समस्त पंचायत सचिव आज से जनपद मुख्यालय में जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राज्य सरकार द्वारा मांग पूरा नहीं करने पर समस्त पंचायत सचिव 26 दिसंबर से जनपद मुख्यालय में जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर*

*@सांकेतिक रैली एवं धरना उपरान्त मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम अधिकारीयों को आज सौंपा ज्ञापन*

*असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो हेड*:–

प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आहवान पर ,आज ब्लॉक इकाई धरमजयगढ़ के समस्त ग्राम सचिव ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना रैली किया. वहीँ साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सहित एसडीएम कार्यालय के माध्यम से सचिवों के शासकीयकरण की मांग करते हुए ,मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन दिया.

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव के नाम सौंपे गये ज्ञापन में सचिव संघ ब्लॉक इकाई ने स्पष्ट तौर पर अपनी जायज़ मांग को लिखा है.पत्र में कहा गया है की प्रदेश के पंचायत सचिव जो की 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्यों को ज़मीनी स्तर पर ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते आ रहे हैं.
उल्लेखनीय है की पंचायत सचिवगण राज्य शासन व केंद्र सरकार के सभी प्रकार की योजनाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देते हैं.जबकि पंचायत सचिवों के साथ नियुक्त अन्य विभाग के सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मीयों को सरकार द्वारा शासकीयकरण कर दिया गया है.लेकिन यहाँ बड़ी विडंबना है की केवल पंचायत सचिव ही शासकीयकरण के लाभ से वंचित हैं.

जानकारी मुताबिक पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने हेतु प्रदेश के 64 विधायकों द्वारा अनुशंसा पत्र प्रेषित किया जा चुका है.
धरमजयगढ़ ब्लॉक इकाई ने पत्र के माध्यम से शासन को अवगत कराया है की प्रांतीय बैठक दिनांक 14.12.20 को लिए गये निर्णय अनुसार लंबित मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करने की स्थिति में ब्लॉक इकाई के समस्त पंचायत सचिव 26 दिसंबर 2020 से जनपद मुख्यालय में “*काम बंद कलम बंद”*के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.

आज मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन देने एवं एक दिवसीय सांकेतिक धरना रैली में सचिव संघ ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं ब्लॉक सचिव श्याम कुमार गुप्ता सहित कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह राठिया ,उपाध्यक्ष वृन्दावन यादव ,सुरेश मेहर ,सोनमती एक्का, सहकोषाध्यक्ष यादराम धीरहे ,सहसचिव खगेश्वर पटेल ,मीडियाप्रभारी लोचन पटेल ,प्रवक्ता प्रदीप पटेल ,ललित साहू ,संगठन मंत्री गंगाधर सिंह ठाकुर ,कार्यकारिणी प्रमोद चंदेल ,गुलाब पटेल ,सुरेश राठिया ,घनश्याम राठिया ,जेरोमिना मिंज ,बलराम राठिया ,नीरा प्रसाद यादव ,धनेश्वर सिदार ,रामानंद बेहरा ,सलाहकार गुरुदयाल सिंह ठाकुर ,कैलाश यादव ,शिव कुमार गुप्ता ,जगलाल प्रजापति ,चन्दराम टंडन ,रामकुमार राठिया ,सहित पूरे 118 पंचायत के ग्राम सचिव स्वस्फूर्त उपस्थित रहे.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031