मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ की हड़ताल स्थगित..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
📕 CG NEWS LIVE | बड़ी खबर 📕
मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ की हड़ताल स्थगित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बनी सहमति, पटवारियों की मांगों के परीक्षण के लिए गठित होगी उच्चस्तरीय समिति।
छत्तीसगढ़ में जारी पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पटवारियों की वेतन विसंगति एवं पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हड़ताल अवधि के दौरान की गई कार्यवाहियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया है।
इस पहल से पटवारियों और शासन के बीच संवाद का रास्ता खुला है। अब सभी की निगाहें गठित होने वाली समिति की अनुशंसाओं और मांगों के समाधान पर टिकी हैं।
📕 CG NEWS LIVE 📕
#Chhattisgarh #VishnuDeoSai #PatwariSangh #CGNewsLive #SushasanSarkar
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





