नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Sardar Patel Jayanti: पीएम मोदी ने पटेल को बताया एकता-अखंडता का अग्रदूत, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर दी श्रद्धांजलि – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Sardar Patel Jayanti: पीएम मोदी ने पटेल को बताया एकता-अखंडता का अग्रदूत, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर दी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Sardar Patel Jayanti: पीएम मोदी ने पटेल को बताया एकता-अखंडता का अग्रदूत, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर दी श्रद्धांजलि

देश के पहले उप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 145 वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

सरदार पटेल जयंती: देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 145 वीं जयंती है. सरदार पटेल की जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने देश के एकीकरण में उनके योगदान के लिये नमन किया है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जंयती पर ट्विटर पर लिखा ”राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.”


पीएम मोदी ने आज सरदार पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान वह राष्ट्रीय एकता परेड में भी शामिल हुए. गौरतलब है कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं.

 

सीआरपीएफ की महिला अधिकारियों द्वारा इस मौके पर राइफल ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया. केवडिया की आदिवासी विरासत को भी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया.

31 अक्टूबर को ‘नेशनल यूनिटी डे’ के रूप में मनाया जाता है

सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ था. सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण का श्रेय उनकी सियासी और कूटनीतिक क्षमता को दिया जाता है. साल 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को ‘नेशनल यूनिटी डे’ या ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

गुजरात में नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के सामने सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची लौह प्रतिमा का निर्माण किया गया है. इस प्रतिमा का नाम ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ रखा गया है. यह प्रधानमंत्री मोदी की ही परिकल्पना थी.

पटेल की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा ”राष्ट्रीय एकता के प्रतिबिंब व हर भारतीय के हृदय में बसने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल जी को कोटिश: नमन. आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों में बिखरे भारत का एकीकरण कर, उन्होंने आज के मजबूत भारत की नींव रखी. उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र समर्पण व विराट योगदान भारत कभी नहीं भुला सकता.”

 

गृह मत्री ने दूसरे ट्वीट में लिखा ”संविधान एवं सनातन के संतुलन के अद्वितीय प्रतीक सरदार पटेल ने देश के एकीकरण से लेकर सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण तक अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत में एक राष्ट्र का भाव जागृत करने के लिए अर्पित किया. कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से ऐसे महान राष्ट्रभक्त लौह पुरुष सरदार पटेल के चरणों में वंदन.”

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरदार पटेल को याद करते हुये कहा ”भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर स्मरण एवं नमन करता हूं. आज के दिन हम सभी को यह संकल्प पुनः दुहराने की जरूरत है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को सदैव समर्पित करेंगे”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728